होम / Holi 2024: होली के रंगों से स्किन को ना करें खराब, इस तरीके से त्वचा के साथ बाल और कपड़े भी रहेंगे सुरक्षा

Holi 2024: होली के रंगों से स्किन को ना करें खराब, इस तरीके से त्वचा के साथ बाल और कपड़े भी रहेंगे सुरक्षा

Simran Singh • LAST UPDATED : February 27, 2024, 8:48 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Holi 2024, दिल्ली: होली खेलने में जितना मजा आता है, उसके बाद की परेशानी उतनी ही बढ़ जाती है। रंगों में कई तरह की केमिकल्स मिले होते हैं। जिससे स्किन और बालों को काफी नुकसान होता है। ऐसे में इन साइड इफेक्ट से बचने के लिए आपको होली खेलने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। भले ही आप हर्बल रंगों से होली खेले लेकिन उसके नुकसान भी आपके चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई देते हैं, इसलिए आपकी त्वचा को साइड इफेक्ट से बचने के लिए कुछ स्किन केयर का उपाय आप कर सकते हैं।

इस तरह करें त्वचा की केयर

  • होली खेलने से पहले त्वचा पर अच्छे से सनस्क्रीन लगाएं यह स्क्रीन पर एक परत की तरह काम करेगी जो रंगों को त्वचा में अब्जॉर्ब नहीं होने देंगे। Holi 2024
  • होली के तीन-चार दिन पहले या फिर बाद में किसी भी तरह की ट्रीटमेंट या फेशियल अपने चेहरे पर ना करें। इसके साथ ही वैक्सिंग या फिर आइब्रोज का टच अप ही ना करें।
  • होली खेलने से पहले शरीर पर अच्छी तरह से तेल लगा ले। इससे रंग सीधा आपके शरीर के अंदर नहीं जाएंगे और ऊपर ही चिपक जाएंगे। अगर आपको तेल लगाना पसंद नहीं है तो आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
  • यदि आंखों में होली के रंग चल जाए तो उससे काफी नुकसान होता है। ऐसे में आप आंखों को मसलने से बेहतर ठंडे पानी से धो ले और अगर दिक्कत तब भी बरकरार है तो डॉक्टर से जरूर मिले।
  • गुलाब जल का इस्तेमाल करते हुए आप अपनी त्वचा की जलन को कम कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: Akshay-Tiger की बढ़ी मुश्किलें, प्रमोशन के दौरान बेकाबू हुए फैंस

  • होली खेलने समय होठों को भी काफी नुकसान होता है। ऐसे में आप रंगों से उन्हें बचाने के लिए प्रोटेक्शन जाल से मसाज करें और लिपस्टिक की एक मोटी लेयर लगाएं।
  • होली खेलने से पहले आप फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें। जिससे आपके बाकी शरीर के अंगों पर कम से कम रंग लगे आप कॉटन या फिर सोती के कपड़े पहन सकते हैं। इससे अच्छे माने जाते हैं और कंफर्टेबल भी होते हैं।
  • होली खेलने के बाद आपको नॉर्मल पानी से नहाना चाहिए। गर्म पानी से नहाने से स्क्रीन से रंग साफ नहीं होते बल्कि रंग और भी पक्के हो जाते हैं।

    Holi Skin Care
    Holi Skin Care

बालों का रखें इस तरह ध्यान Holi 2024

  • होली के रंग में मिले केमिकल से बालों को भी काफी नुकसान होता है। इसलिए रात में ही बालों में तेल से मसाज कर ले।
  • होली खेलते समय बालों को खुला ना रखें उसकी चोटी या फिर जुड़ा बना ले। इससे आपके बालों के अंदर रंग कम से कम जाएंगे। Holi 2024
  • आखिर में नाखूनों को रंगों से बचने के लिए उन पर नेल पॉलिश जरूर लगाए।
Holi Hair Care
Holi Hair Care

ये भी पढ़े: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, मिलेगा…

होली के रंगों से इस तरह बचाएं कपड़े Holi 2024

  • होली के रंगों से अपने कपड़ों को बचाने के लिए आप डार्क कलर के कपड़े पहन सकते हैं। साथ ही कपड़े चुनते समय यह ध्यान रखें की अगर उन पर दाग लग भी रहा है तो इससे कोई फर्क ना पड़े। होली के मौके पर रश्मि या फिर शिफॉन जैसे कपड़े नहीं पहने।
  • अगर होली खेलने के दौरान आगे कपड़ों पर दाग लग जाए तो जल्द से जल्द उसे धोने के लिए रख दें। दग वाली जगह को ठंडा पानी से धोएं, इससे दाग जल्द से जल्द हट जाएगा।

ये भी पढ़े: Akaay जन्म के बाद बेटी वामिका को लंच डेट…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT