होम / Lok Sabha Election 2024:मध्य प्रदेश के वोटरों की उंगली पर लगेगी 3 करोड़ की स्याही, खासियत जान सब हैरान-India News

Lok Sabha Election 2024:मध्य प्रदेश के वोटरों की उंगली पर लगेगी 3 करोड़ की स्याही, खासियत जान सब हैरान-India News

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : April 17, 2024, 8:48 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024: कुछ ही दिनों में देश में लोकसभा चुनाव शुरु होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारी पूरे जोरो पर है। वहीं मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान वोटरों की उंगली पर तीन करोड़ रुपये की स्याही लगेगी। बता दें प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ मतदाता है। बता दें यह स्याही कर्नाटक से भोपाल पहुंच गईं हैं। इस अमिट स्याही की यह विशेषता है कि यह उंगली 15 दिन तक नहीं छुटती है।

  • लगभग 3 करोड़ 14 लाख रुपये की है स्याही
  • अमिट स्याही की यह विशेषता है कि यह उंगली 15 दिन तक नहीं छुटती है
  • प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ मतदाता है
  • प्रदेश में भेजा गया है 1 लाख 52 हजार शीशियों का स्टॉक

इस कंपनी द्वारा बनाई गई है स्याही

बता दें यह विशेष तरह की स्याही कर्नाटक में मैसूर पेंट एंड वार्निश लिमिटेड (एमपीवीएल) कंपनी द्वारा बनाई जाती है।मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा कंपनी को जो डिमांड भेजी गई थी उसके अनुसार स्याही की शीशियां आ गई है। प्रदेश में 1 लाख 52 हजार शीशियों का स्टॉक भेजा गया है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

मुख्य चयनकर्ता और Rahul Dravid से मिले रोहित शर्मा T20 World Cup 2024 के लिए Hardik Pandya के चयन पर संकट!

प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों होगा मतदान

राजेश कोल जो मध्यप्रदेश के एसीईओ है उनके अनुसार अमित स्याही का स्टॉक मध्यप्रदेश पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 63 लाख मतदाता है। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

क्या है स्याही की खासियत

इस अमिट स्याही की खास बात यह है कि यह अंगुली से 15 दिन तक नहीं मिटती है। यह स्याही सिल्वर नाइट्रेट से बनती है। अंगुली पर लगाते वक्त इसका रंग बैगनी होता है धूप का संपर्क होते ही रंग काला हो जाता है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT