Hindi News / Indianews / Phase 7 Voting Candidate List Constituencies List Uttar Pradesh Punjab Odisha Narendra Modi Naveen Patnaik Rahul Gandhi Nitish Kumar India News

सत्ता पाने के लिए सातवें चरण की ये सीटें खास, जानिए किस तरह बनते बिगड़ते हैं खेल

India News (इंडिया न्यूज),Phase 7 Voting: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान है। इसमें हिमाचल से लेकर पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार की सीटों के चुनाव शामिल हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा लगातार करीब आधी सीटें जीत रही […]

BY: Rajesh kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Phase 7 Voting: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान है। इसमें हिमाचल से लेकर पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार की सीटों के चुनाव शामिल हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा लगातार करीब आधी सीटें जीत रही है और सत्ता में आ रही है, जबकि कांग्रेस का राजनीतिक आधार खिसक रहा है। इस चरण में 17 संसदीय सीटें हैं, जहां वोटिंग पैटर्न इस बार पूरा खेल बदल सकता है।

सातवें चरण की जिन 57 सीटों पर शनिवार को चुनाव हो रहे हैं, वहां 2019 में भाजपा का पलड़ा भारी था। 57 सीटों में से 2014 और 2019 में भाजपा 25 सीटें जीतने में सफल रही थी। कांग्रेस ने 2014 में तीन और 2019 में आठ सीटें जीती थीं। कांग्रेस पंजाब की बदौलत ही अपनी इज्जत बचा पाई थी। इसके अलावा टीएमसी ने 9 और बीजेडी ने 4 सीटें जीती थीं, जबकि जेडीयू और अपना दल (एस) ने दो-दो लोकसभा सीटें जीती थीं। जेएमएम एक सीट जीतने में सफल रही थी।

‘मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं’, ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में ऐसा क्यों बोले PM मोदी?

phase 7 voting candidate list constituencies list Uttar Pradesh Punjab Odisha Narendra Modi Mamta Banerjee Rahul Gandhi Nitish Kumar

Pune Porsche Accident Case: अस्पताल ने आरोपी डॉक्टर को किया बर्खास्त, किशोर के रक्त के नमूने में हेराफेरी का दोषी

सातवें चरण की 17 सीटों का खेल

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 17 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां वोटों के उलटफेर से राजनीतिक दलों का पूरा खेल बिगड़ सकता है। ये सीटें कुछ के लिए उम्मीद जगा रही हैं तो कुछ के लिए तनाव का कारण बन रही हैं। इनमें छह सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत-हार का अंतर दो फीसदी से भी कम था। इसके अलावा 11 सीटें ऐसी हैं, जिन पर हर चुनाव में खेल बदल जाता है। इन सीटों पर हर चुनाव में मतदाता अपना मूड बदल लेते हैं।

पिछले चुनाव में जिन छह सीटों पर मुकाबला काफी कड़ा था, उनमें पंजाब की जालंधर, बठिंडा, उत्तर प्रदेश की बलिया और चंदौली, ओडिशा की बालासोर और बिहार की जहानाबाद सीट शामिल हैं। इन सीटों पर जीत-हार का अंतर दो फीसदी से भी कम था। जहानाबाद में जेडीयू के चंद्रशेखर महज 1,751 वोटों से जीते थे। बालासोर सीट पर बीजेपी के प्रताप चंद्रा 12,956 वोटों से जीते थे।

Delhi Water Crisis: नली से कार धोने पर देने होंगे 2,000 रुपये जुर्माना, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला -India News

महेंद्र नाथ पांडे 13,959 वोटों से जीते

चंदौली में भाजपा के महेंद्र नाथ पांडे 13,959 वोटों से जीते। बलिया सीट पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 15,519 वोटों से जीते। बठिंडा सीट पर अकाली दल की हरसिमरत कौर 21772 वोटों से जीतीं। जालंधर सीट पर कांग्रेस के संतोख सिंह 19,491 वोटों से जीते। 2024 के चुनाव में कम अंतर वाली इन छह सीटों पर अगर कुछ वोटर इधर-उधर हो गए तो खेल बदल सकता है।

सातवें चरण की सीटों का विश्लेषण करें तो 11 लोकसभा सीटें ऐसी निकलती हैं जहां पिछले तीन चुनावों में कोई भी पार्टी सीट नहीं बचा पाई है। इसमें उत्तर प्रदेश की गाजीपुर, घोसी, रॉबर्ट्सगंज और मिर्जापुर सीटें शामिल हैं। पंजाब की आनंदपुर साहिब, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला सीटें भी शामिल हैं। इसके अलावा ओडिशा की बालासोर, बिहार की जहानाबाद और काराकाट सीट भी है। 2019 में भाजपा ने 2 सीटें, अपना दल (एस) ने 2 सीटें, बसपा ने 2 सीटें और कांग्रेस ने 4 सीटें जीती थीं। जदयू ने एक सीट जीती थी।

भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती!

अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही सिलसिला जारी रहा तो कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि उसके पास चार सीटें हैं। कम अंतर वाली सीटों पर नजर डालें तो भाजपा के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, पिछले चुनाव के सातवें चरण में भाजपा ने 28 सीटों पर 40 फीसदी और 12 सीटों पर 30 से 40 फीसदी वोट हासिल किए थे। वहीं, कांग्रेस को 18 सीटों पर 10 फीसदी से भी कम वोट मिले थे। इस वजह से सातवें चरण की लड़ाई वाकई देश में सत्ता की आखिरी लड़ाई है। देखना यह है कि किसका पलड़ा भारी रहता है।

Delhi Heatwave: दिल्ली का पारा 52 डिग्री पार, अब तक का सबसे अधिक तापमान

Tags:

India newsNarendra ModiNaveen patnaikNitish KumarRahul Gandhiइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue