संबंधित खबरें
Baba Ramdev video: बाबा रामदेव ने लगा दी घोड़े के साथ रेस, वीडियो में बताया अपनी फिटनेस का असली राज
Chhaava: 'छावा' में औरंगजेब-संभाजी महाराज का सीन देख आखिर क्यों आग-बबूला हुआ ये फैन? स्क्रीन फाड़ मचाया कोहराम!
Mysterious Ship: एक जहाज अचानक बन गया कब्रिस्तान! 78 साल से आज भी अनसुलझा है यह रहस्य
भारत पर आसमान से बरसने वाली है 500 परमाणु जितनी आग! NASA के दावे से इन 9 देशों में भी मचा हड़कंप
महाकुंभ में नहाने वालों के स्वास्थ्य पर हुआ ऐसा हाल, सामने आई रिपोर्ट ने उड़ाए हर एक के होश, मिला ये खतरनाक बैक्टीरिया
खत्म हो जाएगा मोबाइल का युग! नए ऑप्शंस के साथ तैयार है मेटा…खुद जकरबर्ग ने दी साडी इंफॉर्मेशंस
Delhi Temperature
Delhi Temperature: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन सोमवार को अब तक का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जो कि 33 डिग्री सेल्सियस रहा है। दरअसल, यह साल 2008 के बाद नवंबर महीने के लिए सबसे अधिक है। बता दें कि यह जानकारी मौसम संबंधी आंकड़ों से मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में 14 साल पहले इसी महीने 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, नजफगढ़ वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रमश: 34.6 डिग्री सेल्सियस और 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पालम वेधशाला ने 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। बता दें कि आईएमडी ने कहा कि दिन में आर्द्रता 38 से 96 प्रतिशत के बीच रहा। जहां अधिकतम तापमान चार डिग्री ज्यादा पाया गया। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री ज्यादा 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि राजधानी में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार भी देखा गया है। दरअसल सोमवार की सुबह, राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 352 था। वायु गुणवत्ता को लेकर शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब और 401 और 500 को गंभीर माना जाता है। मामूली सुधार के साथ, दिल्ली के प्राथमिक स्कूल बुधवार को फिर से खुलने वाले हैं। वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बीच पिछले सप्ताह स्कूलों को बंद कर दिया गया था।
Also Read: सूरत जाते समय असदुद्दीन ओवैसी की वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, वारिस पठान ने किया दावा
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.