Hindi News / Trending / Allu Arjun Surprised Everyone With The New Look Of Pushpa 2

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के नए लुक से सभी को किया हैरान, साड़ी और चूड़ियां पहने आए नज़र

इंडिया न्यूज़: (Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ (Pushpa 2 The Rule) के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ का जहां एक और टीजर जारी किया गया है। […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़: (Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ (Pushpa 2 The Rule) के लिए सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ का जहां एक और टीजर जारी किया गया है। वहीं, अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी रिलीज़ कर दिया गया है। ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अल्लू अर्जुन का नया लुक जारी हुआ वायरल

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का नया लुक जारी कर दिया गया है। ये काफी अलग है। वहीं, इस टीज़र को काफी पसंद किया गया। अब अल्लू अर्जुन का कलरफुल पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन को पहचान पाना मुश्कल हो रहा हैं। सामने आए इस पोस्टर में उन्होंने साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही चूड़ियां पहने भी दिखाई दे रहें हैं और एक हाथ में बंदूक भी ले रखी है।

रमजान पर भी नियत कंट्रोल नहीं कर पाए ये महाशय, महिला के साथ करने लगे गंदी हरकत, Video में हुआ रिकॉर्ड तो ढंग से हुई कुटाई

Allu Arjun Pushpa 2 The Rule Look.

अल्लू अर्जुन ने इस पोस्टर में नथ और झुमके पहन रखे हैं। इस लुक में अल्लू अर्जुन पोज़ देते नज़र आ रहें हैं। अल्लू अर्जुन के इस लुक को बहुत ज्यादा अटेंशन मिल रही है। वहीं, उनके इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। कई लोगों ने पूछा है कि क्या यह वाकई में सच है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बनाया गया है।

अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन

बता दें कि अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन है। वो 41 साल के हो जाएंगे। अल्लू अर्जुन अपनी आना वाली फिल्म को लेकर काफी उत्सुक है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म के पहले भाग को काफी पसंद किया गया था।

Tags:

Allu ArjunAllu Arjun Pushpa 2Pushpa 2Pushpa 2 Release DatePushpa 2 TeaserPushpa 2 Trailer

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue