होम / Fukrey 3 Collection: दुनियाभर में बजा 'फुकरे-3' का डंका, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Fukrey 3 Collection: दुनियाभर में बजा 'फुकरे-3' का डंका, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : October 16, 2023, 11:23 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Fukrey 3 Collection, दिल्ली: वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा की फिल्म फुकरे-3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कुछ ही दिनों के अंदर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 18 दिनों बाद भी फुकरे-3 बहुत तेज रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर भाग रही है और 100 करोड़ की कमाई करने से बस इतनी दूर है।

100 करोड़ ओर बढ़ी फिल्म 

शनिवार को इस फिल्म ने इंडिया में जहां 1.95 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया, तो वहीं रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘फुकरे-3’ की चांदी ही चांदी हो गयी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे पर टोटल 2.26 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया, जो एक मिड बजट मूवी के लिए काफी अच्छा माना जाता है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अब तक 90.6 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है और 100 करोड़ की तरफ काफी तेजी से बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day-18

  • वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन-                       115.5 करोड़
    इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-              90.6 करोड़
    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन-                            102. करोड़
    रविवार सिंगल डे कलेक्शन-                       2.26 करोड़
    ओवरसीज कलेक्शन-                              13.5 करोड़

दुनियाभर में बजा फिल्म का डंका

फिल्म का जादू न सिर्फ इंडिया फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है, बल्कि वर्ल्डवाइड फिल्म की रफ्तार भी काफी अच्छी चल रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 18 दिनों में टोटल कलेक्शन 1 15.5 करोड़ रहा। ओवरसीज की बात करे तो ‘फुकरे-3’ का कलेक्शन 13.5 करोड़ तक पहुंचा है, जो दूसरे रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले काफी बेहतर है।

ये भी पढ़े 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Char Dham Yatra: चार धाम तीर्थयात्रा पर विशेषज्ञों ने जारी किया बयान, इस बात को लेकर जताई चिंता-Indianews
Cannes Film Festival 2024 का हिस्सा बनेंगी Kiara Advani, भारत को करेंगी रिप्रजेंट – Indianews
Babil Khan ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की तस्वीर, इस वजह से फैंस को हुई चिंता – Indianews
PM Modi Nomination: शुभ समय का संकेत, जानें क्यों पीएम मोदी सुबह 11:40 बजे के आसपास करेंगे नामांकन दाखिल-Indianews
Ankita Lokhande मुंबई के मौसम से हुई हैरान, देखें खूबसूरत वीडियो – Indianews
PM Modi Nomination: मां गंगा ने मुझे गोद लिया है…, वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले बोले पीएम मोदी-Indianews
Narendra Modi Nomination LIVE Updates: आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काल भैरव का आशिर्वाद लेकर करेंगे नामांकन दाखिल-Indianews
ADVERTISEMENT