Hindi News / Trending / Holi 2023 Sure Color Is Not Getting Clear After Playing Holi So Take Help Of These Things

Holi 2023: होली खेलने के बाद नहीं साफ हो रहा पक्का रंग, तो इन चीजों की लें मदद

Holi 2023: होली का त्योहार खत्म हो चुका है। 8 मार्च को पूरे देश में होली खेली गई। होली के पर्व को लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। सभी एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। कोई भी इस दिन खुद को रंगने से बचा नहीं पाता है। होली खेलने मे जितना मजा आता है, उतना […]

BY: Akanksha Gupta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

Holi 2023: होली का त्योहार खत्म हो चुका है। 8 मार्च को पूरे देश में होली खेली गई। होली के पर्व को लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। सभी एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। कोई भी इस दिन खुद को रंगने से बचा नहीं पाता है। होली खेलने मे जितना मजा आता है, उतना ही मुश्किल रंग छुड़ाना होता है। होली भले ही चली गई हो, लेकिन स्किन पर अपने रंग छोड़ जाती है। दरअसल, काफी लोग आज भी पक्के रंगों के साथ होली खेलते हैं। जिसे छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। साथ ही स्किन भी खराब हो जाती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आसानी से आप होली के रंग छुड़ा पाएंगे।

पपीते का फेस मास्क

अगर आप भी होली का रंग छुड़ाते-छुड़ाते परेशान हो चुके हैं, तो पपीता की मदद से आप आसानी से रंग छुटा सकती हैं।पपीते के पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी, दूध और बादाम का तेल मिक्स कर लें। जिसके बाद इस पेस्ट को आराम से अपनी स्किन पर लगाएं। करीब आधा घंटे बाद इसे धो दें। आपको काफी फर्क नजर आएगा।

दुनिया से बेखबर छत पर बने स्विमिंग पुल में रोमांस कर रहे थे कपल्स, तभी भूकंप से हिलने लगी बिल्डिंग, फिर जो हुआ… Video देख निकल जाएंगी चीखें

Holi 2023

संतरे का छिलका

होली का पक्का रंग साफ करने के लिए संतरे के छिलके की मदद ले सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले संतरे का छिलका, मसूर की दाल और बादाम में दूध मिलाकर पीस लें। फिर इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाएं। फिर कुछ वक्त बाद इसे साफ कर लें। इससे आपकी त्वचा आसानी से साफ हो जाएगी।

नाखूनों को ऐसे करें साफ

होली खेलने के बाद नाखूनों में काफी रंग भर जाता है। जिसे साफ करने के लिए अपने नाखूनों को 10 मिनट के लिए नींबू के रस में डूबो दें। कुछ वक्त बाद आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा। इसके साथ ही ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लगाकर उंगलियों को गुनगुने में डुबोएं। फिर इसमें कुछ बादाम के तेल की बूंदें डालें। ऐसा करने से कुछ ही मिनटों में नाखूनों का रंग धीरे-धीरे साफ होने लगेगा।

Also Read: ‘आज सुबह बहुत बुरी खबर के साथ उठी’ सतीश कौशिक के निधन पर नीना गुप्ता ने वीडियो शेयर कर बयां किया दुख

Tags:

Beauty TipsHair Care TipsHoliHoli 2023होलीहोली 2023
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue