इंडिया न्यूज़: (Honey Singh Accused of Kidnapping and Assault) फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। बता दें कि उनकी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप के बाद हनी सिंह पर एक इवेंट एजेंसी के मालिक ने गंभीर आरोप लगाया है। हनी सिंह के खिलाफ विवेक रमन नाम (Vivek Raman) के एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
आपको बता दें कि विवेक रमन ने रैपर पर अपनी किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। विवेक रमन ने हनी सिंह और उनके साथियों के खिलाफ बीकेसी पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दी है। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा, “एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने हनी सिंह और अन्य के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है।”
Honey Singh Accused of Kidnapping and Assault.
रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह का मुंबई के बीकेसी में 15 अप्रैल को एक फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम होना था। इस इवेंट के लिए पैसे की लेनदेन में गड़बड़ी हो गई थी, जिसके वजह से विवेक रमन ने इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला ले लिया।
विवेक रमन ने आरोप लगाया कि इस फैसले से हनी सिंह और उनके साथी नाराज हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने विवेक को मुंबई के सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर रखा और इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। अब इस मामले में शिकायतकर्ता विवेक रमन ने हनी सिंह के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर कर, सिंगर को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।