India News (इंडिया न्यूज), Gold Reserves: भारतीय महिलाओं के पास सबसे ज्यादा सोने के आभूषण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा सोना किस राज्य में है? और क्या ये कि दुनिया में किस देश के पास सबसे ज्यादा सोना है?
सोने में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प है। क्योंकि हर दिन सोने का रेट बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा सोना है।
Gold Reserves
आपको बता दें कि भारत में करीब 80 फीसदी सोने का उत्पादन अकेले कर्नाटक में होता है। यानी देश में सबसे ज्यादा सोना कर्नाटक में है। कर्नाटक में यहां हुट्टी गोल्ड माइंस देश की एकमात्र सक्रिय प्राथमिक सोने की खदान है। जहां से सबसे ज्यादा सोना निकाला जाता है।
इसके अलावा कच्चे सोने के अयस्क के मामले में बिहार में भारत के कुल संसाधनों का 44 फीसदी हिस्सा है। बिहार के बाद राजस्थान में 25 फीसदी और कर्नाटक में 21 फीसदी सोने के संसाधन हैं।
वहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है। सोने के भंडार वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले नंबर पर आता है। आपको बता दें कि अमेरिका के पास 8,133 टन सोना है. इस सोने की कीमत करीब 543,499.37 मिलियन डॉलर यानी 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.