होम / नासा ने जारी की चेतावनी! 47 हजार किमी की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा एस्टेरॉयड

नासा ने जारी की चेतावनी! 47 हजार किमी की रफ्तार से धरती की तरफ बढ़ रहा एस्टेरॉयड

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 27, 2023, 1:53 pm IST

Asteroid News

India News (इंडिया न्यूज़), Asteroid News, नई दिल्ली: अंतरिक्ष काफी सारे रहस्यों से भरा हुआ है। अंतरिक्ष में कई सारी ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जो कि धरती के लिए बड़ा खतरा मानी जाती हैं। काफी लंबे वक्त से एस्टेरॉयड को भी धरती के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो इससे बड़ी तबाही मच सकती है। ऐसा कहा जाता है कि धरती और एस्टेरॉयड की एक बार जब टक्कर हुई थी तब पृथ्वी से डायनासोर का खात्मा हो गया था। खगोलशास्त्रियों ने एक बार फिर इसे लेकर चेतावनी जारी की है।

शंघाई टावर के बराबर है उल्कापिंड का आकार

खगोलशास्त्रियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि धरती की ओर एक विशालकाय उल्कापिंड यानी कि एस्टेरॉयड बढ़ रहा है। जिसकी अगले हफ्ते पृथ्वी की कक्षा से टक्कर हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने इसे लेकर क्या चेतावनी दी है। नासा के अनुसार, इस उल्कापिंड का आकार शंघाई टावर के बराबर है। शंघाई टावर दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग है। अगले हफ्ते 4 अगस्त को ये एस्टेरॉयड धरती की कक्षा से टकराकर गुजरेगा।

Asteroid News

47,232 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा आगे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस एस्टेरॉयड का नाम वैज्ञानिकों ने QL433 रखा है। जो कि धरती की ओर बढ़ रहा है। ये धरती से 3 साल में 1 बार गुजरता है। इससे पहले ये एस्टेरॉयड साल 2020 जुलाई में भी धरती के पास से गुजरा था। QL433 नाम के इस एस्टेरॉयड की रफ्तार करीब 47,232 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस उल्कापिंड को वैज्ञानिकों ने संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह की श्रेणी में रखा है। जिसका मतलब होता है कि एक ऐसा एस्टेरॉयड जो कि धरती के करीब आ सकता है। इस एस्टेरॉयड पर नासा अपनी नजर बनाए हुए है।

क्या होता है एस्टेरॉयड?

बता दें कि क्षुद्रग्रह या उल्कापिंड को एस्टेरॉयड कहते हैं। जब कोई ग्रह बनता है तो उस समय उससे छोटे-छोटे चट्टान के टुकड़े निकलकर बाहर की तरफ आकर सूर्य की परिक्रमा करने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यह उल्कापिंड अपनी कक्षा से बाहर निकल जाते हैं। आमतौर पर ग्रहों की कक्षा में क्षुद्रग्रह यानी कि एस्टेरॉयड जल जाते हैं। मगर कभी-कभी बड़े एस्टेरॉयड ग्रहों से टकरा जाते हैं। एस्टेरॉयड की पृथ्वी से भी टक्कर हो चुकी है।

Also Read:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Raipur Political News: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान! ब्रजमोहन अग्रवाल बोले- सीट बीजेपी की थी और..
दुनिया भर में बजा भारतीय प्रधानमंत्री का डंका, अब PM Modi के साथ अमेरिका से भारत आएगी ये अप्सरा
UP News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
GATE 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कब तक, जानें पूरा डिटेल्स
कैसे पेजर ब्लास्ट के जरिए इजरायल ने ली इस मुस्लीम देश के राष्ट्रपति की जान? ईरानी सांसद के दावे के बाद दुनिया भर में मचा हंगामा
Fatty Liver से तुरंत पाएं छुटकारा, बस अपनी डाइट में इन 9 चीजों को करें शामिल
Munesh Gurjar Suspend: मुनेश गुर्जर मेयर पद से निलंबित, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश
ADVERTISEMENT