India News (इंडिया न्यूज), New Planet: वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जिसके बारे में कहा जाता है, ये मानव ग्रह मानव जीवन के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को देखते हुए वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह पर मनुष्य सात पीढ़ियों तक एक साथ रह सकेंगे। यह खोज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकती है। बताया जा रहा है कि, इस नए और संभावित ग्रह को ग्लीज 12बी के नाम से जाना जाता है।
वैज्ञानिकों की भाषा में इसका नाम एक्स्ट्रासोलर प्लेनेट या एक्सोप्लैनेट है। ग्लीज 12बी एक छोटे और ठंडे लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है, जो पृथ्वी से करीब 40 प्रकाश वर्ष दूर मीन राशि में मौजूद है। खास बात यह है कि इस ग्रह पर एक साल पृथ्वी के 12.8 दिनों के बराबर होता है। दरअसल, यह ग्रह अपने तारे ग्लीज 12 की परिक्रमा बहुत करीब से करता है। जिसके कारण इसका एक साल बहुत छोटा होता है।
New Planet ( वैज्ञानिकों ने खोज निकाला नया ग्रह)
बताया जा रहा है कि इस ग्रह पर पृथ्वी जैसी कई स्थितियां पाई गई हैं। जैसे कि तरल पानी की मौजूदगी, वायुमंडल की मौजूदगी और तापमान भी पृथ्वी जैसा ही है। इसके अलावा इस ग्रह पर जीवन के लिए जरूरी तत्व जैसे कार्बन, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन भी पाए गए हैं। साथ ही इस ग्रह की जलवायु काफी स्थिर है, जो जीवन के विकास के लिए अनुकूल है। साथ ही यह ग्रह एक तारे का चक्कर लगाता है, जो सूर्य के समान है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ग्रह पर जीवन की अवधि पृथ्वी से कहीं ज्यादा होगी। इस ग्रह पर जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां इतनी स्थिर हैं कि मनुष्य यहां सात पीढ़ियों तक एक साथ रह सकेंगे।