Hindi News / Trending / Strange A Mother Left Her 9 Year Old Son For Her Boyfriend Boy Lived Alone In Flat For 2 Years How He Survived

बॉयफ्रेंड के साथ भागी कलियुगी मां, घर में 2 साल तक कैद रहा 9 साल का मासूम! जब खोला गया दरवाजा, तो…

Child abandonment : फ्रांस के छोटे से शहर नेरसेक से एक ऐसी ही भयावह घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। यहां एक 9 साल का मासूम बच्चा दो साल तक ठंडे फ्लैट में अकेला रहता था, क्योंकि उसकी मां उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए भाग गई थी।

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Child Abandonment: दुनिया में कई आर ऐसी घंटाएं होती हैं जिनके बारे में सुनकर इंसानियत की रुह कांप उठती है। फ्रांस के छोटे से शहर नेरसेक से एक ऐसी ही भयावह घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। यहां एक 9 साल का मासूम बच्चा दो साल तक ठंडे फ्लैट में अकेला रहता था, क्योंकि उसकी मां उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए भाग गई थी। ऐसे में यह बच्चा 2020 से 2022 तक मिठाई, डिब्बाबंद खाना और पड़ोसियों की थोड़ी मदद से जिंदा रहा, जबकि उसकी मां अपने प्रेमी के घर में आराम से रह रही थी।

फ्लैट से महज 5 किमी दूर रहने के बावजूद वह कभी-कभार अपने बेटे से मिलने आती और उसके लिए खाना लेकर आती। लेकिन उसने कभी उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश नहीं की। इस दौरान बच्चा कैसे जिंदा रहा, यह भी हैरान करने वाला है। कई महीनों तक पड़ोसियों को भी फ्लैट में अकेले रहने वाले बच्चे के बारे में पता नहीं था। वह अकेले ही स्कूल भी जाता था। लेकिन जब पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को फोन किया, तब यह दुखद सच्चाई सामने आई। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस मंदिर में पहुंचते ही धनवान हो जाते हैं भक्त, जानें कहां है मौजूद और क्या है इसके पीछे का रहस्य?

Child Abandonment

पुलिस के भी उड़े होश

पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस फ्लैट में दाखिल हुई तो वे भी दंग रह गए। फ्लैट के अंदर खाली फ्रिज, केक के रैपर और खाली डिब्बों से भरा डस्टबिन देखा गया। जांच में साफ पता चला कि बच्चे के माता-पिता या कोई अन्य वयस्क महीनों से वहां नहीं आया था। यहां तक ​​कि वयस्कों के कपड़े, जूते और टूथब्रश भी फ्लैट के अंदर नहीं थे। पुलिस से पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह दो साल से अकेला रह रहा था और उसकी मां कभी-कभार ही आती थी।

इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि कोई भी समझ नहीं पा रहा था कि एक मां अपने बच्चे को ऐसी हालत में कैसे छोड़ सकती है। इसके बाद पुलिस ने लड़के की 39 वर्षीय मां एलेक्जेंड्रा की तलाश शुरू की तो वह साइरुइल सिटी में अपने प्रेमी के घर पर मिली। जब आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसने अपने बेटे के बारे में पड़ोसियों से भी सच छिपाया था।

बच्चे पर लगाया झूठ बोलने का इल्जाम

हालांकि पूछताछ में 9 वर्षीय मासूम बच्चे की इस मां ने दावा किया कि लड़का उसके साथ रहता था। उसे नहीं पता कि वह झूठ क्यों बोल रहा था। लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह झूठ बोल रही है। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। लेकिन महिला कोर्ट में भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थी। सुनवाई के दौरान जज ने उससे पूछा कि उसका बेटा ऐसा क्यों कहता है कि उसने उसे दो साल तक अकेला छोड़ दिया था?

इस सवाल पर महिला ने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता कि वह ऐसा क्यों कहता है।” महिला ने आगे कहा कि वह अपने बेटे को हर दिन स्कूल छोड़ने जाती थी। लेकिन महिला के फोन के लोकेशन डेटा ने इसे झूठ साबित कर दिया। इसके बावजूद महिला यह स्वीकार नहीं करना चाहती थी कि वह अपने बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहती थी। वहीं पड़ोसियों का कहना था कि वह हमेशा फ्लैट को अकेला छोड़ती थी।

कंगाल पाकिस्तान में शुरू होगी Starlink, सरकार ने दी हरी झंडी, आटे-चावल को तरसने वाले लोग महंगे प्लान के लिए कहां से लाएंगे पैसे?

कोर्ट ने दिया हैरान करने वाला फैसला

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे बच्चे की उपेक्षा के लिए 18 महीने की निलंबित सजा सुनाई, जिसके तहत महिला जेल नहीं जाएगी, लेकिन उसे कुछ शर्तें पूरी करके पुलिस की निगरानी में रहना होगा। महिला को सिर्फ 6 महीने तक इलेक्ट्रॉनिक एंकल ब्रेसलेट पहनना होगा। वहीं लड़के को पिछले साल फोस्टर केयर में रखा गया था। उसके बाद से उसकी मां उससे मिलने सिर्फ दो बार गई। ऐसे में लड़के ने अपनी मां से सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं। जिस स्कूल में लड़का पढ़ता है, वहां के एक शिक्षक ने कहा, “वह बहुत परिपक्व, मजबूत और आत्मनिर्भर है, शायद जरूरत से भी ज्यादा।”

Tejashwi Yadav: ’14 करोड़ बिहारवासियों का भविष्य सुरक्षित नहीं’ नीतीश कुमार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव! डकें के चोट पर कही ऐसी बात

बिना हीटर के सर्दियां सहना, कई रजाइयों में लिपटे सोना, ठंडे पानी से नहाना या अंधेरे में रहना, इन सबने उसे छोटी उम्र में ही बड़ा बना दिया। हैरानी की बात यह है कि इतनी मुश्किलों के बावजूद वह रोज स्कूल जाता था और इतना अच्छा प्रदर्शन करता था कि उसके शिक्षकों को भी कुछ पता नहीं चलता था। हालांकि, वायरल हो रही यह घटना साल 2023 की है।

Tags:

Child abandonmentChild abuse
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue