India News (इंडिया न्यूज), Pune Viral Video : अभी तक तो सिर्फ युवतियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं की खबर ही सामने आती थी, लेकिन पुणे से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। यहां पर एक शख्स पुरुषों के टॉयलेट में जाकर उनके वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। इस घटना के सामने आने के बाद सभी को हैरान कर दिया है। पकड़े जाने के बाद लोगों ने उस शक्स की जमकर पिटाई कर दी।
खबर के मुताबिक ये घटना पुणे के कोथरुड के एरंडवाने के परिसर की है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को पकड़ते हुए लोग ले जा रहे है और इसको पीट रहे है। इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @fpjindia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।
Pune Viral Video : महिलाओं का नहीं बल्कि टॉयलेट में पुरुषों का वीडियो बना रहा था शख्स
#Pune: Man Beaten Up For Recording Video of Another Man’s Private Parts In Washroom In Erandwane #PuneNews #Maharashtra pic.twitter.com/jfYx5wappb
— Free Press Journal (@fpjindia) March 23, 2025
खबरों के मुताबिक ये घटना शनिवार रात की है। यहां पर एरंडवाने के परिसर में एक लॉन में एक कार्यक्रम चल रहा था। तभी वहां पर कुछ लोगों ने देखा कि एक टॉयलेट में एक शख्स वीडियो बना रहा था. इस दौरान ये शख्स भागने लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद परिसर में हंगामा मच गया।
पीटने के बाद लोगों ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद शख्स के खिलाफ अलंकार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब इसके मोबाइल की जांच की तो इसके मोबाइल में महिलाओं के नहीं पुरुषों के वीडियो थे।