Hindi News / Trending / Viral News In Order To Make Boy Feel Labor Pain Girlfriend Did Such A Thing To Him That This Part Of His Body Got Ruined And His Family Members Are Beating Their Chests

लेबर पेन महसूस करवाने के चक्कर में गर्लफ्रेंड ने लड़के के साथ किया ऐसा कांड, बर्बाद हो गया शरीर का ये हिस्सा, छाती पीट रहे घरवाले

Viral News: चीन में एक महिला ने एक बॉयफ्रेंड को लेबर पेन का एहसास कराने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक दिलवाया। जिसके बाद उसकी छोटी आंत डैमेज हो गई। बताया जा रहा है कि अब दोनों का रिश्ता टूट गया है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Viral News: अपने बॉयफ्रेंड के प्यार को परखने के लिए एक गर्लफ्रेंड ने उसे ऐसी चुनौती दी कि उसकी जान ही खतरे में पड़ गई। चीन के इस मामले में महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को शादी से पहले इलेक्ट्रिक शॉक देकर समझाया कि लेबर पेन क्या होता है। महिला चाहती थी कि उसका बॉयफ्रेंड शादी से पहले बच्चे को जन्म देने के दर्द को समझे। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेनान प्रांत की एक महिला ने शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड को लेबर पेन समझाने की कोशिश की। इस सिलसिले में वह उसे लेबर पेन सिमुलेशन सेंटर ले गई।

पहले लड़के ने किया मना

हालांकि, पहले तो लड़के ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया। लेकिन बाद में वह मान गया। सेंटर में बॉयफ्रेंड की त्वचा और मांसपेशियों को उत्तेजित करने के लिए इलेक्ट्रिक करंट दिए गए, जिससे उसे डिलीवरी के दौरान गर्भाशय के संकुचन का दर्द महसूस हुआ। महिला ने बताया कि पहले 90 मिनट में उसका दर्द धीरे-धीरे बढ़ता गया, जो बाद में और बढ़ गया। महिला ने कहा, ‘मेरे बॉयफ्रेंड ने लेवल 8 पर चिल्लाना और संघर्ष करना शुरू कर दिया। लेवल 10 पर वह चीखने लगा और आखिरकार वह हांफने लगा। इसके बाद उसे पसीना आने लगा और उल्टी होने लगी।’ 

दुनिया से बेखबर छत पर बने स्विमिंग पुल में रोमांस कर रहे थे कपल्स, तभी भूकंप से हिलने लगी बिल्डिंग, फिर जो हुआ… Video देख निकल जाएंगी चीखें

Viral News (लड़की ने लेबर पेन का एहसास कराने के लिए लड़के को दिलवाया इलेक्ट्रिक शॉक)

सोनीपत के फिरोजपुर बांगर औद्योगिक क्षेत्र की पेंट फैक्टरी में भीषण आग, तीन फैक्टरियां आईं चपेट में

एक सप्ताह बाद पेट में हुआ दर्द

एक सप्ताह बाद पेट में तेज दर्द के कारण युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पाया कि उसकी छोटी आंत डैमेज हो गई है। महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसकी मां और बहन का मानना ​​था कि उसके प्रेमी को सगाई से पहले महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का अनुभव करना चाहिए। हालांकि इस टेस्ट के बाद लड़के की जान को खतरा है। अब प्रेमी की मां ने सगाई तोड़ दी है और लड़की के परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। 

महिला ने किया ये दावा

वहीं महिला का दावा है कि जब तक उसका प्रेमी ठीक नहीं हो जाता, तब तक वह उसकी पूरी जिम्मेदारी लेती है। महिला की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। महिला की इस हरकत पर एक यूजर ने लिखा, ‘लेबर पेन सिर्फ 10 मिनट तक रहता है। महिला और उसका परिवार पागल है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्यार को टेस्ट करने की जरूरत नहीं होती। यह समय रहते पता चल जाता है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘कई महिलाएं अब दर्द रहित प्रसव चुनती हैं। इस महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।’

Holi वाले दिन इन 5 राशि के लोगों को लगेगा तगड़ा झटका, पटक देगी इन दो ग्रहों की दशा

Tags:

Viral News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue