<
Categories: Uncategorized

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया, जहां कुछ देर पहले DJ की धुन पर लोग झूम रहे थे, वहीं अब पूरे गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल है. दरअसल, शादी में एक युवक की डांस करते-करते मौत हो गई.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खुशियों का माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, गोंडपीपरी तहसील के फुर्डीहेटी गांव में दोस्त की शादी में शामिल एक 25 वर्षीय युवक की डांस करते-करते अचानक मौत हो गई. मृतक की पहचान अल्पेश दहागावकर के रूप में हुईबताया जा रहा है कि शादी समारोह में डीजे की धुन पर सभी लोग जश्न में डूबे हुए थे ओर अल्पेश भी जोश के साथ नाच रहा था, लेकिन इसी दौरान अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा.

युवक का डांस करते-करते अचानक गिरने पर लोगों को शुरुआत में लगा कि वह मजाक कर रहा है या थककर बैठ गया है, लेकिन जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, इसके बाद हड़कंप मच गया.

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

परिजन और दोस्तों ने उसे तुरंत गोंडपिपरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हृदयाघात (हार्ट अटैक) को मौत की संभावित वजह बताया जा रहा है. हालांकि, मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. 

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला किया दर्ज

इस दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया, जहां कुछ देर पहले DJ की धुन पर लोग झूम रहे थे, वहीं अब पूरे गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने इस घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

बता दें कि इस तरह के के वीडियो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर आते रहे हैं. हाल के दिनों में इस तरह के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है. कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने की दर में काफी बढ़ोतरी हुई है. इसके पीछे कई कारण हैं. बदलती जीवनशैली, जिसमें जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स और तली-भुनी चीजों का सेवन शामिल है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 क्वेश्चन पेपर कल होगा जारी, ऐसे करें चेक, आंसर-की पर है ये अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…

Last Updated: April 8, 2026 22:16:58 IST

लेबनान पर जारी रहा हमला तो…ईरान ने अमेरिका-इजराइल को धमकाया, फिर अटकी दुनिया की सांस; आखिर कैसे?

Iran US Ceasefire: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भले ही 14 दिनों का सीजफायर हो…

Last Updated: April 8, 2026 22:05:13 IST

रोडवेज बस की खिड़की से ‘मौत’ का सफर, एक्सीडेंट कर भाग रहे ड्राइवर को रोकने के लिए जान पर खेला शख्स, देखें वीडियो!

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने एक…

Last Updated: April 8, 2026 21:57:04 IST

कोई लंदन रिटर्न तो…असम के वो 5 जेन जी उम्मीदवार, जो विधानसभा चुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत

Assam Gen Z Candidates: असम विधानसभा चुनाव में कुछ जेन जी उम्मीदवारों की चर्चा पूरे…

Last Updated: April 8, 2026 21:40:21 IST

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रोटी गरम’ रिलीज, नम्रता मल्ला संग रोमांस की सारी हदें की पार

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…

Last Updated: April 8, 2026 21:29:39 IST