<
Categories: Uncategorized

Gold Silver Price Hike: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई

Gold Silver Price Hike: गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी की गई. गोल्ड पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% की गई.

Gold Silver Price Hike: देश में सोना और चांदी खरीदना महंगा होने जा रहा है. केंद्र सरकार के ताजा फैसले के बाद सोना, चांदी और अन्य दूसरी कीमती मेटल्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से मंगलवार (12 मई, 2026) को इसका  एक नोटिफिकेशन  भी जारी किया गया है. यह नया नियम 13 मई, 2026 से लागू हो गया है. इसका मतलब यह है कि बुधवार से ही सोना और चांदी समेत अन्य धातुओं की कीमतों में इजाफा हो गया है. 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार को सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया. इस कदम का मकसद कीमती धातुओं के इंपोर्ट पर रोक लगाना और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव को कम करना है.

पीएम मोदी की अपील के बाद हुआ एलान

उधर, ड्यूटी में यह भारी बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस अपील के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने भारतीयों से कहा था कि वे मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष से जुड़े बढ़ते आर्थिक दबावों के बीच राष्ट्रीय हित में एक साल तक सोना खरीदने से बचें. उम्मीद है कि इस बढ़े हुए टैरिफ से कीमती धातुओं के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उपभोक्ता देश में इनकी मांग में कमी आएगी.

उधर, अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस कदम से भारत के व्यापार घाटे को कम करने और रुपये को सहारा देने में मदद मिल सकती है, जो हाल के महीनों में एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक रहा है. 

ऐसे में अगर आप भी सोना, चांदी या फिर अन्य धातु को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अतिरिक्त पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहें. सोना-चांदी खरीदना अब और महंगा पड़ सकता है. सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए सोने, चांदी और दूसरी कीमती मेटल्स के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 10% कर दी है. 

गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई

यहां पर बता दें कि गोल्ड पर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया गया. इसके अलावा UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत आने वाले गोल्ड पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई. UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत रियायती दर पर इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV
Tags: gold price

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST