<
Categories: Uncategorized

Himachal Gold Price Today: कितने गिरे सोने के दाम? खरीदने से पहले नोट करें ताजा रेट्स

Himachal Pradesh Gold Rate Today 2 April 2026: राजधानी शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के शहरों में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है.

 Gold Rate Today 2 April 2026: ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले का असर वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है. सिर्फ तेल और गैस ही नहीं बल्कि इस युद्ध ने कई और चीजों की कीमतों  और उपलब्धता को प्रभावित किया है. गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को यूरोप और एशिया के देशों में सोने और चांदी के दामों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सुबह भारत के शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार (02 अप्रैल, 2026) को सुबह  के कारोबार में सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. कुछ देर बाद ही सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,50,480 रुपये पर पहुंच गईं. यह अलग बात है कि ओपनिंग के कुछ ही देर बाद सोने के दामों में 3,000 से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज की गई. वहीं, MCX पर चांदी की बात करें तो गुरुवार को सुबह के दौरान 242800 रुपये प्रति किलो रही, लेकिन कुछ ही देर में 12,912 रुपये पर आ गई. इसमें 5.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 229888 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर पर है. 

हिमाचल प्रदेश में भी गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को 24 कैरेट सोना 14,684 प्रति ग्राम  रहा. इसके मतलब 1,46,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसी तरह 22 कैरेट सोना 13,985 रुपये प्रति ग्राम रहा. इस तरह यह 1,39,850 प्रति 10 ग्राम रहा. हिमाचल प्रदेश में सोने की कीमतों में दैनिक आधार पर 750 रुपये तक की गिरावट आई है.

 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

Maruti S-Presso X 2027 vs Tata Punch में से क्या है बेहतर, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे

यह दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की दमदार कारें मानी जाती हैं. आप दोनों में…

Last Updated: April 2, 2026 13:42:16 IST

Redmi Note 15 SE 5G जल्दी होगा भारत में लॉन्च, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलेगी 5800mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस

इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने के साथ ही साथ 45W का…

Last Updated: April 2, 2026 13:37:38 IST

KKR vs SRH: हैदराबाद की भिड़ंत केकेआर से, कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड, कैसी होगी प्लेइंग XI

SRH vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला आज (2 अप्रैल)…

Last Updated: April 2, 2026 13:31:26 IST

भूस्खलन-भूकंप से नहीं जाएगी किसी की जान, IIT के छात्रों ने किया कमाल; पहले ही मिलेगा खतरे का सिग्नल

Earthquake Signal: भूकंप और भूस्खलन से बेतहाशा नुकसान होता है. लेकिन अब इसके नुकसान से…

Last Updated: April 2, 2026 13:27:12 IST

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में नहीं मिली जगह, तो ले लिया संन्यास, साउथ अफ्रीकी स्टार ने कहा अलविदा

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन (Rassie van der Dussen)…

Last Updated: April 2, 2026 12:31:31 IST

UP Board Result 2026 Update: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट पर ये है अपडेट्स, जानिए कब आएंगे नतीजे

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट…

Last Updated: April 2, 2026 12:27:05 IST