<
Categories: धर्म

चैत्र पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग! चंद्रमा स्व-नक्षत्र में रहकर 5 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, आपकी भी राशि?

Chandra Gochar In Nakshatra  2026: आज हनुमान जयंती के साथ ही चैत्र पूर्णिमा उत्साह से मनाई जा रही है.  आज यानी चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रमा अपने स्व-नक्षत्र हस्त में विराजमान रहेंगे. यह बेहद अद्भुत संयोग माना जा रहा है. इस राशिचक्र से कुछ राशियों को जीवन में लाभ की प्राप्ति के संकेत हैं.अब सवाल है कि, स्व-नक्षत्र में रहकर चंद्रमा किन राशियों पर बरसाएंगे कृपा? इन राशियों के बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी.

Chandra Gochar In Nakshatra  2026: देशभर में आज यानी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के साथ ही चैत्र पूर्णिमा उत्साह से मनाई जा रही है. आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के हिलाज से भी उत्तम है. जी हां, आज यानी चैत्र पूर्णिमा पर चंद्रमा अपने स्व-नक्षत्र हस्त में विराजमान रहेंगे. यह बेहद अद्भुत संयोग माना जा रहा है. बता दें कि, जब भी कोई ग्रह-नक्षत्रों में कोई हलचल होती है या राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाता है. कुछ ऐसा ही चंद्रमा की इस स्थिति के चलते होने वाला है. इस राशिचक्र से कुछ राशियों को जीवन में लाभ की प्राप्ति के संकेत हैं. इन राशियों को धन और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही बिगड़े काम भी बन सकते हैं. अब सवाल है कि, स्व-नक्षत्र में रहकर चंद्रमा किन राशियों पर बरसाएंगे कृपा? किन राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम? आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में 

वैशाख माह के पहले दिन चंद्रमा का नक्षत्र गोचर

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, वैशाख माह के पहले दिन मन और माता के कारक चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में गोचर होने वाला है. चंद्रमा 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शाम के समय 07:24 बजे राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा. इस नक्षत्र में चंद्रमा का संचरण 4 अप्रैल 2026, शनिवार को रात  09:35 बजे तक होगा.

इन राशि के जातकों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

वृषभ: चैत्र पूर्णिमा और इसके बाद के कुछ दिन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. कहीं अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में बेहतरीन बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी इस राशि के विद्यार्थी आगे बढ़ेंगे. आपके ज्ञान और ईमानदारी की चर्चा होगी, जिससे समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. 

कर्क: चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और स्व-नक्षत्र में इनका प्रवेश आपके जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आएगा. रोजगार की तलाश में थे तो अचानक से अच्छी जगह पर आपकी नौकरी लग सकती है. पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा. 

सिंह: चंद्रमा के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को अनेक लाभ हो सकता है. करियर में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. बड़े निर्णय ले पाएंगे. परिवार में सुख का संचार होगा और अच्छा समय बितेगा. मन प्रसन्न रहेगा और जीवन साथी का साथ और प्रेम बढ़ेगा.

कन्या: चैत्र पूर्णिमा और इसके बाद का समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लाने वाला साबित हो सकता है. इसके चलते आपको करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. कारोबारी हैं तो आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो सकती हैं और आपको धन लाभ मिल सकता है. इसका साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे अनुभव होंगे. किसी पुराने मित्र से मिलकर बीते समय को याद कर सकते हैं. 

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति चैत्र पूर्णिमा के बाद होगी. धन का निवेश किया था तो अच्छी रकम आपको रिटर्न में मिल सकती है. भाग्य का भी भरपूर सहयोग इस राशि के जातकों को प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है. समाज सेवा से जुड़े लोगों को ख्याति प्राप्त होगी. विदेशों से जुड़ा कारोबार करने वालों को बड़ा धन लाभ मिल सकता है. 

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

RBI ने एक ही झटके में 150 NBFC का रजिस्ट्रेशन क्यों किया रद्द? चौंकाने वाली वजह कर देगी हैरान

RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…

Last Updated: May 14, 2026 22:57:25 IST

QR कोड हिस्ट्री से रेस्तरां स्टाफ ने निकाला महिला का नंबर, फिर रात में किया ये कांड, Video देख सहम उठेगा कलेजा

Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…

Last Updated: May 14, 2026 22:34:19 IST

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST