<
Categories: Uncategorized

Jalaun Murder: शख्स ने भाई की ही गोली मारकर कर दी हत्या, फिर पिता और छोटे भाई ने ले ली उसकी भी जान

Jalaun Murder Case: यूपी के जालौन में एक शख्स ने अपने की ही गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसे भी उसके पिता और दूसरे भाई ने मार डाला. बताया जा रहा है कि दो दिनों से परिवार के बीच गेहूं की फसल के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.

Jalaun Murder News: उत्तर प्रदेश के जालौन में एक शख्स ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसके पिता और दूसरे भाई ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उसे भी मार डाला. पूरा मामला  जिले के रामपुरा क्षेत्र का है. सोमवार की शाम अनाज के बंटवारे को लेकर शख्स ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह भागने लगा, लेकिन आरोपी को उसके पिता और दूसरे भाई ने पकड़कर मार डाला.

अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि सोमवार को शाम लगभग छह बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव के निवासी जयनारायण चतुर्वेदी के तीन पुत्रों कैलाश (45), जितेंद्र उर्फ अल्लू (33) और गुड्डू (26) के बीच गांव के बाहर खेत में अनाज के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया.

जितेंद्र ने कैलाश को तमंचे से मारी गोली

उन्होंने बताया कि विवाद इतना बढ़ा कि जितेंद्र ने कैलाश को तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सोनी ने बताया कि इस घटना को देखकर पिता जयनारायण और सबसे छोटे पुत्र गुड्डू ने हत्या करके भाग रहे जितेंद्र को पकड़ लिया और लाठी डंडे से पीट-पीट कर मार डाला.

ईशान सोनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता जय नारायण चतुर्वेदी एवं पुत्र गुड्डू को हिरासत में ले लिया है.

गांव में ही रहता था कैलाश

बताया जा रहा है कि जयनारायण चतुर्वेदी का बड़ा बेटा कैलाश गांव में रहता था. मझला बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू रामपुरा और सबसे छोटा बेटा गुड्डू दूसरे स्थान पर रहकर खेती का काम देखता था. पिछले दो दिनों से परिवार के बीच गेहूं की फसल के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था.

बता दें कि इन लगातार अलग-अलग जगहों से रिश्तों में हत्या की खबरें आ रही हैं, जो कहीं न कहीं कमजोर हो रहे रिश्तों की निशानी है. फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST