DRDO Internship: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में काम करने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप यहां आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
DRDO Internship: अगर आप ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और देश की सेवा के साथ-साथ रिसर्च के क्षेत्र में अनुभव पाना चाहते हैं, तो आपके लिए डीआरडीओ एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने इंजीनियरिंग, साइंस और साइकोलॉजी विषयों के यूजी और पीजी स्टूडेंट्स के लिए पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है. यह इंटर्नशिप न केवल व्यावहारिक अनुभव देगी, बल्कि भविष्य के करियर के लिए भी मजबूत आधार तैयार करेगी.
यह इंटर्नशिप अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, साइंस के पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स और साइकोलॉजी विषय के फाइनल ईयर पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध है. जो छात्र रिसर्च, इनोवेशन और डिफेंस टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं, उनके लिए यह एक खास अवसर माना जा रहा है. आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर उपलब्ध है.
डीआरडीओ का यह इंटर्नशिप/प्रोजेक्ट वर्क ट्रेनिंग प्रोग्राम कुल 6 महीने का होगा. इंटर्नशिप की अवधि पूरी होने के बाद छात्रों को कंप्लीशन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो उनके अकादमिक और प्रोफेशनल प्रोफाइल को मजबूत करेगा. इस इंटर्नशिप के दौरान हर चयनित छात्र को 5000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा. कुल 30,000 की राशि दो बराबर किस्तों में मिलेगी. पहली किस्त 3 महीने पूरे होने पर और दूसरी किस्त 6 महीने पूरे होने के बाद.
इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए छात्रों को हर महीने कम से कम 15 दिन की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी. डीआरडीओ के दिशानिर्देशों का पालन करना सभी इंटर्न्स के लिए जरूरी होगा.
चयन प्रक्रिया में छात्रों का अकादमिक रिकॉर्ड अहम भूमिका निभाएगा. केवल मेधावी और योग्य छात्रों के लिए ही उनके संस्थान के प्रिंसिपल या डायरेक्टर द्वारा रिक्वेस्ट लेटर जारी किया जाएगा. इसके साथ 300 शब्दों से कम का संक्षिप्त बायोडाटा संलग्न करना होगा, जिसमें उपलब्धियों, पुरस्कारों या किसी प्रोफेशनल मेंबरशिप का उल्लेख किया जा सके. सेलेक्शन मेरिट, वीडियो कॉन्फ्रेंस या टेलीफोनिक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को जॉइनिंग प्रोसेस और आवश्यक अंडरटेकिंग फॉर्म व इंडेम्निटी बॉन्ड की जानकारी दी जाएगी.
डीआरडीओ की यह इंटर्नशिप न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि छात्रों को देश के सबसे प्रतिष्ठित रिसर्च संस्थान के साथ काम करने का अनुभव भी प्रदान करती है. जो छात्र अपने ज्ञान को वास्तविक प्रोजेक्ट्स में लागू करना चाहते हैं, उनके लिए यह अवसर किसी सपने से कम नहीं है.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…