<
Categories: Uncategorized

रेड एंड व्हाइट का ‘फैशन शो 2026’ सूरत में, विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 मई: शहर ने शनिवार शाम फैशन, रचनात्मकता और प्रतिभा का ऐसा अद्भुत संगम देखा, जिसने एक नया इतिहास रच दिया। रेड एंड व्हाइट स्किल…

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 मई: शहर ने शनिवार शाम फैशन, रचनात्मकता और प्रतिभा का ऐसा अद्भुत संगम देखा, जिसने एक नया इतिहास रच दिया। रेड एंड व्हाइट स्किल एजुकेशन द्वारा आयोजित ‘फैशन शो २०२६’ ने भव्यता, नवाचार और युवा प्रतिभा के प्रदर्शन के नए मानक स्थापित किए। यह आयोजन न केवल गुजरात, बल्कि भारत के सबसे बड़े फैशन शो में शामिल हो गया।

शहर के रामायण फार्म में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 6000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े दिग्गजों, फैशन डिजाइनर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और प्रोफेशनल मॉडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशाल जनसमूह की मौजूदगी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

रेड एंड व्हाइटwidth=

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) से अधिकृत संस्था रेड एंड व्हाइट स्किल एजुकेशन के संस्थापक हितेश देसाई और हसमुख रफालिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से फैशन डिजाइनिंग विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक और अभिनव परिधानों का भव्य प्रदर्शन।

रैंप पर प्रोफेशनल मॉडलों ने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और मेहनत से तैयार परिधानों को शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया। हर प्रस्तुति ने दर्शकों की भरपूर सराहना बटोरी। इस अवसर पर सेलिब्रिटी अतिथियों के रूप में भरत सिंह वालिया, टीना रांका और मोहित राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रतिष्ठित फैशन डिजाइनर्स मनीष रेशमवाला, संगीता चोक्सी, नीरज वैद्य और प्राची पटेल की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। पारंपरिक सौंदर्य, आधुनिक शैली और सृजनात्मकता का अनूठा संगम इस शो की विशेष पहचान बना।

रेड एंड व्हाइटwidth=

इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई उड़ान दी, बल्कि सूरत को फैशन और डिजाइनिंग के उभरते केंद्र के रूप में भी नई पहचान दिलाई। ‘फैशन शो 2026’ ने यह साबित कर दिया कि जब शिक्षा, कौशल और रचनात्मकता एक मंच पर आते हैं, तो परिणाम असाधारण होते हैं। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर लंबे समय तक याद किया जाएगा।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Share
Published by
Indianews Webdesk

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST