<
Categories: बिज़नेस

PNG-LPG सिलेंडर, दोनों का कनेक्शन है तो क्या जाना पड़ सकता है जेल? जान लें ताजा नियम

Lpg Png Connection New Rule: सरकार के ताजा निर्णय के बाद ये दोनों सर्विस आपको एक साथ नहीं मिल सकतीं.  PNG की सुविधा है तो एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा.

Lpg Png Connection New Rule: अगर आप भी पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और एलपीजी सिलेंडर एक साथ इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपके लिए यह मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है. नियमानुसार, अगर आपने पीएनजी का कनेक्शन लिया है तो एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होता है. अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो आपके ऊपर कार्रवाई भी हो सकती है. अब  सरकार ऐसे घरों की पहचान करने जा रही है जिनके पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं. सरकार पहले ही एक साथ दोनों कनेक्शन (PNG-LPG) एक साथ रखने पर रोक लगा चुकी है. ऐसे में पीएनजी कनेक्शन धारकों से अपने एलपीजी सिलिंडर सरेंडर करने के लिए कहा गया है.

क्या हो सकती है कार्रवाई

अगर आप भी  पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और LPG सिलेंडर, दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर आपके PNG का कनेक्शन लेने के बाद एलपीजी सिलेंडर सरेंडर नहीं किया है तो ऐसे घरों के पहचान की जा रही है. आप नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है. यह एक तरह से सरकार को धोखा देना है. ऐसे में वार्निंग देने के साथ सख्त कार्रवाई भी हो सकती है. 

क्यों लिया गया यह सख्त फैसला

यहां पर बता दें कि भले ही ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले बंद हो गए हैं, लेकिन स्टेट ऑफ होर्मूज से अब तक तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है. केंद्र सरकार की ओर से कुकिंग गैस की आपूर्ति पर दबाव को कम करने के लिए और पश्चिम एशिया में जंग के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधा के बीच यह कदम उठाया गया था.

लोग कर रहे PNG-LPG का एक साथ इस्तेमाल

 सरकार की नजर में यह जानकारी सामने आई है कि बड़ी संख्या में लोग पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और LPG सिलेंडर दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं. सरकार ने एक घर, एक गैस कनेक्शन नियम को सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है. इसके बाद ऐसे घरों की पहचान की जा रही है जहां पर दोनों सुविधाएं एक साथ चल रही हैं. नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है.

बहुत आसानी से मिलता है पीएनजी का कनेक्शन

नियमानुसार, जिन इलाकों में पाइपलाइन उपलब्ध है, वहां PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन अनिवार्य कर दिया है. नियम है कि 3 महीने के भीतर कनेक्शन न लेने पर LPG सिलेंडर की आपूर्ति बंद की जा सकती है. यूजर चाहें तो IGL, MNGL या Adani की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST