सूरत (गुजरात) [भारत], 8 मई: शहर के भेदवाड़, पांडेसरा क्षेत्र में रविवार को ‘शिव-भीम महोत्सव’ का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 8 मई: शहर के भेदवाड़, पांडेसरा क्षेत्र में रविवार को ‘शिव-भीम महोत्सव’ का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे, जिससे पूरा इलाका उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान सूरत महानगरपालिका चुनाव में विजयी सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भारतीय रेलवे के पीएसी सदस्य छोटुभाई पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरत महानगरपालिका की पूर्व पार्षद लीलाबेन भाईदासभाई सोनवणे ने की।

महोत्सव में प्रसिद्ध गायक राहुल साठे ने शिव-भीम गीतों और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पूरे आयोजन का सफल संचालन दलित समाज के नेता कुणाल भाईदास सोनवणे और ‘भीम संघर्ष मित्र मंडल’ (दरगाह, भेदवाड़) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
UP Bulldozer Action: प्रयागराज में PDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,000…
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…
Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…
The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…
Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…