विद्यार्थियों को हेल्दी स्किन और लाइफस्टाइल पर दिया मार्गदर्शन सूरत (गुजरात), अप्रैल 10: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वेसु स्थित जी. डी. गोयनका स्कूल में “टीन स्किन…
सूरत (गुजरात), अप्रैल 10: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर वेसु स्थित जी. डी. गोयनका स्कूल में “टीन स्किन केयर: मिथ्स, मिस्टेक्स एंड स्मार्ट हैबिट्स फॉर हेल्दी स्किन” विषय पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन प्रसिद्ध डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जगदीश सखिया ने किया।
स्कूल के एवी रूम में आयोजित इस कार्यक्रम में 60 से अधिक विद्यार्थी और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान शैक्षणिक निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. श्रुति अग्रवाल तथा प्राथमिक विभाग की डीन डॉ. शिल्पा सूर्या भी मौजूद रहीं। पूरा सत्र खास तौर पर इंटरैक्टिव रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सत्र के दौरान डॉक्टर जगदीश सखिया ने कहा कि छुट्टियां में वॉटर पार्क मनोरंजन के लिए होता हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने सूरत के लोगों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां के लोग अक्सर हृदय स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन त्वचा की देखभाल को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि यहां उपस्थित सभी विद्यार्थियों का हेल्थ टेस्ट किया जाए, तो अधिकांश में विटामिन बी12 और हीमोग्लोबिन की कमी पाई जा सकती है।
बालों की देखभाल से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि तेल लगाने से बालों को नुकसान होता है, यह केवल एक भ्रम है, जबकि वास्तव में यह आदत स्वस्थ बालों के लिए लाभकारी है। फास्ट फूड के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि वीकेंड के दौरान फास्ट फूड की आदतों को नियंत्रित करना या उन्हें हेल्दी विकल्पों से बदलना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अंदर से स्वस्थ रहना ही त्वचा पर प्राकृतिक निखार के रूप में दिखाई देता है।
इस सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और त्वचा की देखभाल की दैनिक दिनचर्या तथा आहार संबंधी मार्गदर्शन में गहरी रुचि दिखाई। डॉक्टर जगदीश सखिया ने मुंहासों, बाल झड़ने और व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए सरल और अपनाने योग्य दैनिक टिप्स भी साझा किए। साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी पीने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया, ताकि विद्यार्थी आंतरिक स्वास्थ्य और बाहरी त्वचा के बीच संबंध को बेहतर ढंग से समझ सकें।
(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…