<
Categories: Uncategorized

कार के ब्रेक अचानक फेल हो जाए तो जरूर अपनाएं ये 4 इमरजेंसी हैक्स, आसानी से रुक जाएगी आपकी तेज रफ्तार गाड़ी

अगर आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ है तो यह लेख पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कार की ब्रेक नहीं लगे तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Car Safety Tips: आज के समय में कार की डिमांड काफी बढ़ गई है. लोग कार को केवल शौक समझकर ही नहीं बल्कि, जरूरत समझकर ले रहे हैं. चाहे ऑफिस जाना हो, परिवार के साथ कहीं घूमने निकलना हो कार की जरूरत हर जगह पड़ती है. लेकिन, जितना ज्यादा कार की डिमांड बढ़ रही है उतनी ही सेफ्टी के लिए खतरा भी बन रहा है. कई बार ड्राइव करते करते कार के ब्रेक अचानक से काम करना बंद कर देते हैं. अगर कार के ब्रेक न लगे तो जाहिर सी बात है ऐसे में खतरा हो सकता है.

अगर आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ है तो यह लेख पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कार की ब्रेक नहीं लगे तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

1. ब्रेक पैडल को बार-बार दबाएं

अगर चलते-चलते आपकी कार की ब्रेक अचानक से लगना बंद हो जाए तो ऐसे में आपको बार-बार ब्रेक पैडल को दबाते रहना चाहिए. ब्रेक पैडल को तेजी से दबाने से कई बार प्रेशर वापस आ सकता है और कार की ब्रेक लग सकती है. इसलिए आपको क्लच दबाने के साथ-साथ ब्रेक को लगातार दबाते रहना चाहिए. 

2. हैजर्ड लाइट्स ऑन रखें

गाड़ी की ब्रेक लगना अगर अचानक से बंद हो जाए तो ऐसे में इमरजेंसी हैक्स के तौर पर आप हैजर्ड लाइट्स को ऑन कर सकते हैं. हैजर्ड लाइट्स को ऑन करने के साथ ही आपको लगातार हॉर्न बजाते रहना चाहिए ताकि सड़क पर चल रहे अन्य लोग यह समझ सकें कि आपकी कार की ब्रेक फेल हो गई है और आपको रास्ता दें. 

3. हैंड ब्रेक लगाएं

हैंड ब्रेक को आमतौर पर गाड़ी को पूरी तरह से रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, आपको यह ध्यान रखना है कि अगर आपकी कार की स्पीड ज्यादा है तो ऐसे में हैंड ब्रेक लगाना हादसे को दावत भी दे सकता है. हैंड ब्रेक का इस्तेमाल आपको कार की गति धीमी होने पर करना चाहिए. 

4. गाड़ी को धीरे-धीरे लोअर गियर में लाएं

अगर आपकी कार के ब्रेक अचानक फेल हो गए हैं तो ऐसे में गाड़ी को धीरे-धीरे लोअर गियर में लाएं. ऐसा करना एक समझदारी का काम होगा. दरअसल, कार को लोअर यानि पहले दूसरे गियर में लाने से कार की स्पीड खुद ही कम हो जाएगी. इससे आपकी कार धीरे-धीरे रुक जाएगी. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST