इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
200 Crore Shock from Ukraine Russia Crisis: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पूर्वांचल उद्योगों सबसे अधिक झटका लगा है। यह अनुमान करीब 200 कररोड़ का है। दोनों देशों में तनाव की स्थिति के बीच 15 दिन से ज्यादा समय से आर्डर रुके हैं। युद्ध शुरू होते ही आर्डर एक-एक करके निरस्त होने लगे हैं। इसमें सबसे अधिक बनारसी साड़ी व्यापार को नुकसान हुआ है।
Ukraine-Russia-Crisis
यहां के कारपेट, वाल हैंगिग, दरी, बनारसी साड़ी, हैंडीक्राफ्ट, गुलाबी मीनाकारी, लकड़ी के खिलौने आदि अमेरिका, रुस सहित अन्य देशों में भेजे जाते हैं। पूर्वांचल एक्सपोर्ट संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का कहना है कि युद्ध शुरू होने के साथ ही डालर और आयल की कीमतों पर असर दिखने लगा है।
ज्यादातर निर्यात के आर्डर रोक दिए गए हैं। 25 फीसदी से ज्यादा आर्डर कैंसल होने की आशंका है। फरवरी और मार्च ही निर्यात के आर्डर का मुख्य समय होता है। पूर्वांचल एक्सपोर्ट संघ के पूर्व अध्यक्ष जुनैद खान ने बताया कि करीब 200 करोड़ के आर्डर रद्द हो सकते हैं। इस युद्ध से कई देशों पर असर पड़ेगा।
Connect With Us : Twitter Facebook