India News (इंडिया न्यूज), Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 3 साल का मासूम बालकनी से खेलते वक्त नीचे गिर गया। वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। यह पूरा मामला नोएडा के थाना 113 इलाके का है।
घटना सनशाइन अपार्टमेंट की
noida news
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा गैलरी में खेल रहा है, जिसके बाद वह लोहे की ग्रिल पर चढ़कर नीचे उतरने की कोशिश करता है और जिसके बाद वह नीचे गिर जाता है। उसके साथ एक और बच्चा भी है. बच्चे के नीचे गिरते ही दूसरे अपार्टमेंट से लोग दौड़कर आते हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सनशाइन अपार्टमेंट की बताई जा रही।
अगर रोजाना कर लिया इस फल का सेवन, तो मोम की तरह पिघल कर छुमंतर हो जाएगी चर्बी!