Hindi News / Uttar Pradesh / After 5 Years Of Marriage Mother In Law Finds Out The Truth About Daughter In Law Husband Faints India News

शादी के 5 साल बाद सास को पता चली बहु की सच्चाई, पति बेहोश!

India News(इंडिया न्यूज), kannauj latest news: कन्नौज में लड़की पक्ष ने एक महिला के साथ बड़ी चालाकी की। उन्होंने महिला के बेटे की शादी अपने घर में जन्मे एक किन्नर से करवा दी, उसे लड़की बता दिया। जब महिला को पता चला कि उसकी बहू किन्नर है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के […]

BY: Rajesh kumar • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), kannauj latest news: कन्नौज में लड़की पक्ष ने एक महिला के साथ बड़ी चालाकी की। उन्होंने महिला के बेटे की शादी अपने घर में जन्मे एक किन्नर से करवा दी, उसे लड़की बता दिया। जब महिला को पता चला कि उसकी बहू किन्नर है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के 5 साल बाद पति और सास को पता चला कि बहू किन्नर है। इसके बाद विवाद हुआ तो किन्नर बहू अपने मायके चली गई। ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया।

न्याय के लिए पीड़िता ने एसपी के दरबार में गुहार लगाई है। धोखे से किन्नर से शादी कराने का यह मामला कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रजईमऊ ठकुराइन गांव का है। यहां की बानो ने अपने इकलौते बेटे शान की शादी वर्ष 2018 में कानपुर देहात के अटियारायपुर गांव निवासी शाहिद की बेटी रोशनी से की थी। शादी के बाद रोशनी ने बीमारी का बहाना बनाकर 5 साल तक अपने पति से दूरी बनाए रखी, लेकिन कुछ महीने पहले शानू को पता चला कि उसकी पत्नी बनी महिला ट्रांसजेंडर है।

CM Yogi के राज्य की वो खूंखार डकैत…15 लोगों को लाइन में खड़ाकर मारी थी गोली, औरंगजेब की तरह निकाली थी इंसानों की आंखें

शादी के 5 साल बाद सास को पता चली बहु की सच्चाई, पति बेहोश!

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: बिहार में BJP का जलवा, देखें पूर्वी क्षेत्र में किसको मिली कितनी सीट-Indianews

उसने यह बात अपनी मां को बताई। मां ने दाई और नर्स से जांच कराई तो ट्रांसजेंडर होने की बात सच निकली। इसी बात को लेकर उसका अपनी ट्रांसजेंडर बहू से विवाद होने लगा। कुछ दिन पहले ट्रांसजेंडर बहू अपने मायके चली गई और वहीं से उसने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब उसे परेशान किया तो महिला ने आज एसपी के दरबार में पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। उसने एसपी से बहू का मेडिकल परीक्षण कराकर सच्चाई सामने लाने की भी गुहार लगाई है।

पीड़िता बानो ने बताया, ‘मेरी बहू ट्रांसजेंडर है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए एसपी ऑफिस में गुहार लगाई है। हमने अपनी आंखों से देखा है। बहू का नाम रोशनी है और वो ट्रांसजेंडर है। शादी 16 नवंबर 2018 को हुई थी। जब हमें पता चला कि बहू ट्रांसजेंडर है, तो हमने लड़की के घरवालों को बताया। उन्होंने आकर हमारे साथ मारपीट की। वो अपनी बेटी को अपने साथ ले गए। अब बहू ने हमारे खिलाफ दहेज उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करा दिया है। हमारी मांग है कि हमें न्याय मिले। ट्रांसजेंडर के बदले हमें लड़की दी जाए।’

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: पूर्वोत्तर में NDA का जलवा, देखें सटीक एग्जिट पोल -IndiaNews

Tags:

Ajab Gajab NewsBizarre Newsodd newsOMG storyShocking Newsstrange storyweird news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

श्री श्याम फाल्गुन मेले को लेकर तैयारियां की पूरी, परिसर में 42 सीसीटीवी कैमरे की रहेगी निगरानी, 10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद
श्री श्याम फाल्गुन मेले को लेकर तैयारियां की पूरी, परिसर में 42 सीसीटीवी कैमरे की रहेगी निगरानी, 10 लाख भक्तों के आने की उम्मीद
कथा के दौरान फफक-फफक कर रोए धीरेंद्र शास्त्री, देश-विदेश से आए भक्त हुए हैरान; जानें क्या रही बड़ी वजह?
कथा के दौरान फफक-फफक कर रोए धीरेंद्र शास्त्री, देश-विदेश से आए भक्त हुए हैरान; जानें क्या रही बड़ी वजह?
जर्जर होती सड़कों और नहरों के पुल की रेलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- जर्जर सड़के और नहरों के पुलों पर रेलिंग न होने पर बढ़ रहे है हादसे
जर्जर होती सड़कों और नहरों के पुल की रेलिंग को लेकर सांसद सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- जर्जर सड़के और नहरों के पुलों पर रेलिंग न होने पर बढ़ रहे है हादसे
कोरिया नहीं भारत के इस देसी पत्थर में भी छिपा है ग्लास स्किन का खजाना, चेहरे पर लगाकर देखें ये पेस्ट, चांद सा चमकेगा चेहरा!
कोरिया नहीं भारत के इस देसी पत्थर में भी छिपा है ग्लास स्किन का खजाना, चेहरे पर लगाकर देखें ये पेस्ट, चांद सा चमकेगा चेहरा!
पानीपत के छात्र अर्चित शर्मा का आईडिया इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के लिए चयनित, स्मार्ट स्कूल बस ट्रैकर डिवाइस पर तैयार किया आईडिया
पानीपत के छात्र अर्चित शर्मा का आईडिया इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के लिए चयनित, स्मार्ट स्कूल बस ट्रैकर डिवाइस पर तैयार किया आईडिया
Advertisement · Scroll to continue