इंडिया न्यूज, लखनऊ:
(Akhilesh tweeted) यूपी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा सरकार पर हमला किया और कहा कि भाजपा की इस दंभी सरकार में नौजवान, किसान और महिलाएं सभी परेशान हैं। अब यह सरकार सिर्फ छह महीने की ही मेहमान है।
दरअसल, आज यूपी में योगी सरकार के साढेÞ 4 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ा है। अब सुशासन प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में निवेश आ रहा है और यहां कानून का राज है।
Akhilesh tweet
इस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट करके योगी सरकार को दंभी सरकार कहा। अखिलेश ने लिखा कि चौवन गुजरे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के किसान, गरीब, महिला व युवा पर अत्याचार के बेरोजगारी, महंगाई, नफरत व ठप्प कारोबार के बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज सरकार के। उन्होंने कहा, नहीं चाहिए ऐसी सरकार, जिसका सच है: ठगका साथ, ठगका विकास, ठगका विश्वास, ठगका प्रयास।