होम / Akhilesh Yadav on Emergency: क्या आज भी देश में हैं इमरजेंसी जैसे हालात? अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा कि आज देश में आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब ..

Akhilesh Yadav on Emergency: क्या आज भी देश में हैं इमरजेंसी जैसे हालात? अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा कि आज देश में आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब ..

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : June 25, 2023, 3:58 pm IST
Akhilesh Yadav on Emergency: क्या आज भी देश में हैं इमरजेंसी जैसे हालात? अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा कि आज देश में आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब ..

Akhilesh Yadav on Emergency

India News (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav on Emergency, लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आपातकाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन आपालकाल लागू हुआ था। वह एक पुराना इतिहास है। लेकिन आज भी आपातकाल है। अगर आज आप बोलेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। आज का आपातकाल ऐसा है कि आप तक सच्चाई नहीं पहुंचेगी। बता दें देश में लगे ‘आपातकाल’ को आज 48 साल पूरे हो चुके हैं। साल 1975 में जब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक फैसले से भारत थम गया था। 18 महीनों से ज्यादा वक्त तक देश में इमरजेंसी लागू रहा।राष्ट्रपति ने इंदिरा गांधी के फैसले के बाद 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल लागू करने के फैसले पर साइन किए थे।

सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,”आज ही के दिन आपालकाल लागू हुआ था। वह एक पुराना इतिहास है। लेकिन आज भी आपातकाल है। अगर आज आप बोलेंगे तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी। आज का आपातकाल ऐसा है कि आप तक सच्चाई नहीं पहुंचेगी। इस सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। आज के आपातकाल के हालात पहले से ज्यादा खराब हैं।”

इस वजह से लगाया गया था आपातकाल

आखिर इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में आपातकाल लगाने का फैसला क्‍यों किया? इस सवाल के जवाब में बता दें कि 12 जून 1975 का वो दिन था जब एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि इंदिरा ने लोकसभा चुनाव में गलत तौर-तरीके अपनाए। उसके बाद वो दोषी करार दी गईं। बस क्या था इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द कर दिया गया। ऐसे में बहुत लोग मानते हैं कि सत्‍ता जाने के डर से इंदिरा ने इमरजेंसी का ऐलान कर दिया।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT