Hindi News / Uttar Pradesh / Akhilesh Yadav Will Be Alliance With Praspa

Akhilesh Yadav will be Alliance with Praspa: समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव ने किया ऐलान

इंडिया न्यूज, इटावा: Akhilesh Yadav will be Alliance with Praspa: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन को लेकर आखिर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने सैफई में बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रसपा से गठबंधन होगा। अखिलेश ने आगे कहा […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, इटावा:

Akhilesh Yadav will be Alliance with Praspa: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की पार्टी से गठबंधन को लेकर आखिर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने सैफई में बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रसपा से गठबंधन होगा। अखिलेश ने आगे कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव के दल प्रसपा से चुनाव में गठबंधन होगा और चाचा का पार्टी में पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर दीपावली की बधाई दी और दिवंगत किसानों की याद में सभी से एक दीपक जलाने की अपील की।

‘बबुआ’ Akhilesh Yadav ने ‘बुआ’ को दिया 440 वोल्ट का झटका, आखों के सामने लूट लिए 2 हीरे? CM Yogi सुनकर रह जाएंगे दंग

Akhilesh Yadav will be Alliance with Praspa

समाजवादी पार्टी सभी छोटे क्षेत्रीय दलों से करेगी गठबंधन Akhilesh Yadav will be Alliance with Praspa

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सभी छोटे क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करेगी। मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर प्रसपा से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा है कि वे आज यही बात कहने जा रहे हैं कि गठबंधन पर पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। आज दीपावली है, हम सभी लोग संकल्प लें कि सभी के जीवन में खुशियां आएं और उत्साह के साथ दीपावली मनाएं। वहीं एक विचार यह भी करना पड़ेगा कि आज भी लोग महंगाई के कारण त्योहार नहीं मना पा रहे हैं।

किसानों के बारे में अखिलेश ने कहा कि गरीबी के कारण लोगों का पेट नहीं भर रहा है। आज ही एक खबर आई है कि किसान ने कर्ज के कारण बागपत में आत्महत्या कर ली। किसान संकट में है, प्रदेश में किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। कई किसान खाद के लिए लाइन में लगकर अपनी जान दे चुके हैं। आज खेत में धान खड़ा है, धान की कीमत कहां मिलेगी, यह सरकार नहीं बता पा रही है। किसान को मजबूरन धान मंडी में बेचना पड़ रहा है। बिजली महंगी हो गई है, खाद है नहीं, कीटनाशक दवाइयां, सब्जियां महंगी हो चुकी हैं।

महंगाई पर सरकार को घेरा Akhilesh Yadav will be Alliance with Praspa

बढ़ती महंगाई पर अखिलेश ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। जिस तरह से महंगाई बढ़ी है, उससे जनता दुखी है। कोरोना काल के बाद भी व्यापार अभी तक आगे नहीं बढ़ पाया है। आर्थिक संकट आखिर किसने पैदा किया है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने वाला है। सपा सरकार के कार्यों का ही उद्घाटन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।

Read More: गोरखपुर के रास्ते लखनऊ से दरभंगा के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue