Hindi News / Uttar Pradesh / Akhilesh Yadavs Question To Bjp Is Liquor Being Served On The Cruise In Ganga

अखिलेश यादव का भाजपा से सवाल- क्या गंगा में क्रूज पर परोसी जा रही शराब?

  इंडिया न्यूज़ (Uttar Pradesh: MV Ganga vilas river cruise): उत्तर प्रदेश के विकास पर विपक्ष कड़ी नजर लगाए हुए है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते […]

BY: Ashish Mishra • UPDATED :
ADVERTISEMENT

 

इंडिया न्यूज़ (Uttar Pradesh: MV Ganga vilas river cruise): उत्तर प्रदेश के विकास पर विपक्ष कड़ी नजर लगाए हुए है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में चल रहे एमवी गंगा विलास रिवर क्रूज पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल उठाया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या गंगा नदी पर चल रहे क्रूज पर शराब परोसी जा रही है?

अखिलेश यादव का भाजपा से सवाल- क्या गंगा में क्रूज पर परोसी जा रही शराब?

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

अखिलेश यादव का क्रूज पर बयान

अखिलेश यादव ने कहा कि क्रूज चलना कोई नई बात नहीं है, यह तो पहले से चल रहा है। उन्होंने कहा कि ये जो पानी का जहाज चल रहा है, वो पिछले कई वर्षों से चल रहा है। ये कोई नया जहाज नहीं है, ये 17 सालों से चल रहा है। उसमें कुछ बदलाव करके जोड़ दिया गया है और उसे चला दिया है।अब बीजेपी वाले कह रहे हैं कि इसे हमने लाया है। ये बीजेपी के लोग झूठ बोलने में सबसे आगे हैं।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूछा कि क्या क्रूज पर शराब परोसी जा रही है? उन्होंने कहा, सुनने में आया है कि यह जो पानी का जहाज है यह जहाज ही नहीं है, उसमें बार भी है। बताओ मां गंगा पर अभी तक हम आरती और पूजा पाठ ही सुनते थे। हमलोग वहां पर कई बार गए हैं, नाव पर बैठे हैं तो लोग समझाते हैं कि ये चीज करनी है, ये नहीं करनी है, ये धार्मिक स्थान है। अब क्रूज में बार है कि नहीं ये तो बीजेपी वाले बताएँगे।

Tags:

Akhilesh YadavSamajwadi PartyUttar Pradesh

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT