India News UP(इंडिया न्यूज),Ayodhya News: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आ रही है। जहां एडीएम सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पड़ा मिला। कमरे के चारों ओर खून फैला हुआ है। मौके पर कमिश्नर सहित पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंच गए हैं। एडीएम सुरजीत सिंह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन निवास करते थे।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एडीएम का शव इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। अब भी मौत का कारण स्पस्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल दोनों ही एंगल से जांच कर रही है। एडीएम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने हड़कंप मच गया है।
Ayodhya News
बताया जा रहा है कि सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनका शव मिलने की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। वह दोपहर 3 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे के बाद स्थानीय पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देगी।
Mayawati: चंद्रशेखर आजाद ने बांधे मायावती के नाम की तारीफों के पुल, कह दी ये बड़ी बात