Hindi News / Uttar Pradesh / Cm Yogi Cm Yogis Big Statement Regarding Players Said This Big Thing

CM Yogi: खिलाड़ियों को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, कह दी ये बड़ी बात

India News UP(इंडिया न्यूज),CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कहा कि हर खिलाड़ी पर हमें कर्म की अनुभूति है चाहे वह किसी भी प्रदेश का हो। खिलाड़ी सबसे पहले भारतीय है और वह पूरे […]

BY: Ritesh Mishra • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News UP(इंडिया न्यूज),CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कहा कि हर खिलाड़ी पर हमें कर्म की अनुभूति है चाहे वह किसी भी प्रदेश का हो। खिलाड़ी सबसे पहले भारतीय है और वह पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। अपने दिए गए बयान में मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को अपने पांच कालिदास मार्ग के सरकारी आवास में चौधरी ‘हॉकी इंडिया’ कांग्रेस की पूर्व संध्या पर ‘हॉकी इंडिया’ के पदाधिकारी से बातचीत की।

खिलाड़ी सबसे पहले भारतिय है- सीएम योगी

हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 14वीं हॉकी इंडिया कांग्रेस का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें हर खिलाड़ी पर गर्व है, चाहे वह किसी भी राज्य का हो। खिलाड़ी सबसे पहले भारतीय है और वह पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉकी इंडिया के पदाधिकारी वैश्विक मानकों के अनुसार देश के लिए सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीम तैयार करेंगे। खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी।

‘मेरी जिंदगी खतरे में…’, राजा भैया के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया केस ; पढ़ें क्या-क्या लगाए आरोप?

CM Yogi

जिलों में हॉकी के लिए स्टेडियम बनाने चाहिए- योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें खिलाड़ियों के मन में अपनत्व की भावना पैदा करनी होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हॉकी इंडिया को सहयोग देने के लिए राज्य सरकार के अभियान में खिलाड़ियों को शामिल करना होगा। हॉकी इंडिया को राज्य के खेल विभाग के साथ मिलकर विभिन्न जिलों में हॉकी के लिए स्टेडियम बनाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इसलिए हर भारतीय के मन में हॉकी के प्रति लगाव और हॉकी इंडिया से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान की भावना है।

Farrukhabad News: चपरासी ने किया 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, फिर हुआ कुछ ऐसा की खुल गया राज

UP By Poll: उपचुनाव से पहले गरीबों के लिए ये नई योजना लाने जा रही योगी सरकार, जानिए  

Tags:

Breaking India NewsCM YogiIndia newsINDIA NEWS UPlatest india newsLucknow newstoday india newsup latest newsUP NewsUttar Pradesh NewsYogi Adityanath

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue