Hindi News / Uttar Pradesh / Cm Yogi Engaged In Mission Milkipur Held A Meeting With Workers And Made A Strategy For Victory

'मिशन मिल्कीपुर' में जुटे CM योगी, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बनाई जीत की रणनीति

India News (इंडिया न्यूज)Yogi Adityanath: ‘मिशन मिल्कीपुर’ की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ पर भाजपा को अधिक से अधिक वोट […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज)Yogi Adityanath: ‘मिशन मिल्कीपुर’ की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ पर भाजपा को अधिक से अधिक वोट मिले, इसके लिए कार्यकर्ताओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।

‘कौन मुसलमान है जो गुजिया नहीं खाता…’, CM योगी के ‘सिंघम’ से फिर भिड़ गए संजय सिंह, दे डाली ये चेतावनी!

मुकेश अंबानी नहीं ये वो मुस्लिम शख्स है एंटील‍िया का मालिक? खुल गया दुनिया के सबसे महंगे घर के पीछे का राज

योगी ने कार्यकर्ताओं को जीत का दिया ये बड़ा मंत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यकर्ता आपस में प्रतिस्पर्धा करें कि वे अपने बूथ, ग्राम सभा और मंडल को अधिक से अधिक वोटों से जीतें। संपर्क और संवाद ही जीत का सबसे अच्छा तरीका है। इसके जरिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखें।

भाजपा ने अयोध्या को विकास का प्रतीक बनाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विकास का प्रतीक है। हमने अयोध्या को विकास का प्रतीक बनाया है। हम राम को विकास और सनातन का प्रतीक मानते हैं, जबकि सपा बाबर को विनाश का प्रतीक मानती है।

सपा ने अयोध्या में विकास रोका, राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं और प्रदेश को दंगों की आग में भी झोंका। सपा आज भी आतंकवादियों, बदमाशों, अपराधियों के साथ खड़ी है, जबकि भाजपा लगातार देश और प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है। आवास, शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन बिना किसी भेदभाव के सिर्फ पात्रता के आधार पर दिए जा रहे हैं। अराजकता और माफिया राज से प्रदेश को मुक्त किया गया है। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं और विकास के आधार पर वोट की अपील करें।

कुंदरकी जीता, मिल्कीपुर भी जीतेंगे 

बैठक के दौरान सीएम योगी ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो दुनिया ने अयोध्या के लोगों को बहुत सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि कुंदरकी में 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी होने के बावजूद विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने रिकॉर्ड मतों से उपचुनाव जीता। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 9 में से 7 सीटें जीतने में सफल हुए। मिल्कीपुर उपचुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतने के लक्ष्य के साथ कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ काम करें।

गुजरात में कांपी धरती, इन जगहों पर महसूस किए गए भूकंप के झटके

Tags:

BJPDevelopmentElectoral SuccessMission MilkipurYogi Adityanathभाजपामिशन मिल्कीपुरयोगी आदित्यनाथ
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
कैंसर का जानी दुश्मन है ये पौधा, 300 पार पहुंचे डायबिटीज को आड़े हाथ ले कर देगा कंट्रोल, जानें सेवन का तरीका!
Advertisement · Scroll to continue