Hindi News /
Uttar Pradesh /
Cm Yogi First Made Fun Of Cm Yogi Adityanaths Photo Then Posted A Status Fir Registered
CM योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ पहले किया ऐसा मजाक, फिर लगाया स्टेट्स; FIR दर्ज
India News (इंडिया न्यूज़),CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने और अभद्र टिप्पणी के साथ व्हाट्सएप स्टेटस डालने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जैसे ही इस हरकत की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को हुई तो वे थाने पहुंच […]
India News (इंडिया न्यूज़),CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने और अभद्र टिप्पणी के साथ व्हाट्सएप स्टेटस डालने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जैसे ही इस हरकत की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को हुई तो वे थाने पहुंच गए। इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक चौबे ने केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की है।
आईपीसी की धारा 196, 299, 352 के तहत केस दर्ज
फिलहाल पुलिस ने आरोपी फिरोज खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 196, 299, 352 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 के तहत केस दर्ज कर लिया है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष का कहना है कि आरोपी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला था। जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी की फोटो से छेड़छाड़ करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।
युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
ऐसे में हम चाहते हैं कि युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे जेल भेजा जाए। भाजपा पदाधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि स्टेटस देखने के बाद जब मैंने उस व्यक्ति को वीडियो हटाने के लिए फोन किया तो उसने मना कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।