इंडिया न्यूज, लखनऊ:
CM Yogi Rename Faizabad Railway Junction as Ayodhya Cantt: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए नींव का काम पूरा होते ही फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। सीएम योगी ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘अयोध्या कैंट’ रखने का फैसला किया है। इस फैसले पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने आदेश भी जारी कर दिया है। फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के फैसले के साथ ही नाम बदलने के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार के पास आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए भेजा दिया गया है। केन्द्र सरकार की मंजूरी के बाद ही आधिकारिक बदलाव की अधिसूचना जारी होगी।
भारत सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम 'अयोध्या कैन्ट' करने के निर्णय पर सहमति दे दी है।
![]()
CM Yogi Rename Faizabad Railway Junction as Ayodhya Cantt
इस पर #UPCM श्री @myogiadityanath जी ने नोटिफिकेशन जारी करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2021
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के फैसले को उत्तर प्रदेश में में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम योगी के इस फसले से पहले उन्होंने प्रदेश में इससे पहले भी भारतीय इतिहास में बड़े नामवर लोगों के नाम पर सड़क, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों के नाम में बदलाव किया है।
Read More : Develop of Mahendragarh ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करेंगे : मनोहर लाल
Connect With Us : Twitter Facebook