होम / Dev Deepawali 2023: भव्य तरह से मना देव दीपावली, 85 घांटों पर जलाए गए 12 लाख दीपक, सीएम योगी समेत 70 देशों के राजदूत-प्रतिनिधी हुए शामिल

Dev Deepawali 2023: भव्य तरह से मना देव दीपावली, 85 घांटों पर जलाए गए 12 लाख दीपक, सीएम योगी समेत 70 देशों के राजदूत-प्रतिनिधी हुए शामिल

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 27, 2023, 8:29 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Dev Deepawali 2023: हमारे देश में हर त्योहार का अपना महत्व है। पूरे देश में दिवाली धूम-धाम से मनाया गया। इसके बाद अयोध्या में खास तरह से दीवाली मनाई गई। वहीं आज पूर्णीमां के दिन काशी में धूम-धाम से देव दीपावली मनाई जा रही है। पूरे शहर को दीप और रंग-बिरंगे लाइट्स से सजाया गया है। काशी के घाटों पर दीप जलाए गए हैं। काशी घाट को इस तरह से सजाया गया है, जैसे मानों स्वर्ग से खुद देवतागण काशी की धरती पर उतर आए हों। आपको बता दें कि काशी के 85 घांटों पर 12 लाख दीपक जलाए गए हैं।

  • 60 घाटों पर गंगा मां की विशेष आरती
  • 11 टन फूलों से काशी विश्वनाथ मंदिर को सजाया गया

70 देशों के राजदूत-प्रतिनिधी भी मौजूद

पूरे बनारस में इस त्योहार को काफी खूबसूत तरीके से मनाया जाता है। इस बार भी इसे काफी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस देव दीपावली में 70 देशों के राजदूत-प्रतिनिधी भी मौजूद रहें। वहीं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी शिव भक्ति में खोए नजर आएं। इस दौरान जयश्रीराम के नारे भी लगे। वहीं 60 घाटों पर गंगा मां की विशेष आरती की गई।

माना जाता है कि देवों की यह दीपावली धरती पर आतंक मचाने वाले त्रिपुरासुर के अंत की खुशी में मनाई जाती है। यह प्रथा पुराणकाल से चली आ रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दीपावली की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी। आज (सोमवार) इसे काफी भव्य तरीके से मनाया गया। इस मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर को सजाने के लिए देश और विदेशों से भी कई तरह के फूल मंगाए गए थें। मिली जानकारी के मुताबिक इस शुभ अवसर पर 11 टन फूलों से काशी विश्वनाथ मंदिर को सजाया गया था।

कई लोगों ने लिया हिस्सा 

इस मौके पर सीएम योगी, प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत की कई मंत्री और विधायक पहुचें। इनके साथ 70 देशों के राजदूत-प्रतिनिधी भी इस खूबसूरत पल का आनंद उठाया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थें। इस दिन की तैयारी को लेकर डीएम एस. राजलिंगम ने नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया था। जिसके दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए थें।

Also Read:

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT