Hindi News / Uttar Pradesh / Dheerendra Krishna Shastri Stay In Up 5 Days Ministers And Chief Ministers Gather In His Court Pm Modi Also Come

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री UP में इतने दिन डालेंगे डेरा, दरबार में जुटेगी मंत्री और मुख्यमंत्रियों की फौज; PM मोदी के आने की भी संभावना

Meerut News: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 5 दिनों तक अपना दरबार मेरठ में आयोजन करने जा रहे हैं। इस दरबार में कथा सुनने के लिए कई मुख्यमंत्री और मंत्री भी हिस्सा लेने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना जताई जा रही है। इनके अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के सीएम के भी आने की संभावना है।

BY: Nikita Chauhan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Meerut News: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर उत्तर प्रदेश पधार रहे हैं। बाबा बागेश्वर यहां 5 दिनों तक अपना दरबार का आयोजन करने जा रहे हैं। उनका दरबार 25 मार्च से लेकर 29 मार्च तक लगने जा रहा है, जिसमें बागेश्वर बाबा हनुमंत कथा सुनाएंगे। मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में दरबार की तैयारियां जोरों-शोरों चल रही हैं। इस दरबार में कथा सुनने के लिए कई मुख्यमंत्री और मंत्री भी हिस्सा लेने वाले हैं। कथा आयोजन समिति ने दरबार को लेकर कई जानकारियां साझा कीं।

BJP युवा मोर्चा के महामंत्री पर जानलेवा हमला, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम

UP Gold Rate Today: यूपी में सोना पहुंचा 90 के पार, यहां देखें नए रेट, ऐसे करें शुद्धता और हॉलमार्क की पहचान

Dheerendra Krishna Shastri

सुरक्षा के ये हैं कड़े इंतजाम

25 मार्च को कथा में मुख्य संयोजक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया जाएगा। 2 लाख श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पंडाल तैयार किया गया है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल कैंप का भी इंतजाम किया जा रहा है तो वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। आग जैसी घटना से बचने के लिए यहां 3 दमकल गाड़ियां, 15 फायर मार्शल को तैनात किया जाएगा। 5 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी के लिए पूरे क्षेत्र को 100 CCTV कैमरों से लैस होने वाला है।

इन चीजों पर रहेगा रोक

भोजन के लिए परिसर में सशुल्क खाद्य स्टॉल लगाए जाएंगे। बाहरी खाद्य विक्रेताओं को आयोजन स्थल के अंदर और आसपास प्रवेश नहीं मिलेगा, तो वहीं आम प्रवेश निशुल्क रहने वाला है। VVIP और VIP प्रवेश के लिए समिति के मुख्य सदस्य पास देंगे। 18 एलईडी स्क्रीन और उन्नत साउंड सिस्टम लगाए जा रहे हैं। कथा आयोजन समिति नगर निगम, आवास विकास, ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था बनाने में जुटी है। इस दौरान संजीव मित्तल, सुमित सिंघल, अर्चित सिंघल, चिराग गुप्ता, पंकज चौधरी, रविंद्र मलिक, राजेश सिंघल, अरुण अग्रवाल, संजीव शर्मा काके, निरकार सिंह, छात्र नेता विनीत चपराना भी मौजूद रहे।

PUBG पर शुरू हुई प्यार की दास्तां, सरहदें भी नहीं रोक पाई Seema Haider को; अब भारत में दिया बेटी को जन्म

ये लोग लेंगे कथा में हिस्सा

आपको बता दें कि बाबा बागेश्वर की कथा सुनने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री आएंगे, जिन नेताओं और मंत्रियों के कार्यक्रम अभी तक फाइनल हो चुके हैं, उनमें सांसद और कथा संरक्षक मनोज तिवारी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी शामिल हैं। कथा के दौरान मनोज तिवारी पांचों दिन मेरठ में रहने वाले हैं। सीएम योगी को भी आमंत्रित किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना जताई जा रही है। इनके अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के सीएम के भी आने की संभावना है।

Tags:

Dheerendra Krishna ShastriUP News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue