होम / Election 2024: सपा और कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद मचा घमासान, दल बदल रहे नेता

Election 2024: सपा और कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद मचा घमासान, दल बदल रहे नेता

Chandramani Shukla • LAST UPDATED : October 4, 2023, 7:08 pm IST
ADVERTISEMENT
Election 2024: सपा और कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद मचा घमासान, दल बदल रहे नेता

सपा और कांग्रेस में गठबंधन के बावजूद मचा घमासान

India News (इंडिया न्यूज़), Election 2024: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्ष की ओर से तैयार किए गए इंडिया गठबंधन में इन दोनों कांग्रेस और सपा की भूमिका को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। ऐसा देखा जा रहा है कि दोनों ओर से खींचतान जारी है। इस गठबंधन को लेकर भले कहा जा रहा हो कि सभी मिलकर एक साथ चुनाव लड़ेंगे लेकिन पार्टी के नेताओं का आपस में दल बदलने का सिलसिला जारी है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता समाजवादी पार्टी में जाते हुए दिखे तो वही सपा के भी कुछ नेता उत्तर प्रदेश में यहां कांग्रेस को ज्वाइन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा और आरएलडी के असंतुष्ट नेता अब कांग्रेस को बेहतर विकल्प मान रहे हैं। यही कारण है कि कई दलों के छोटे बड़े नेता कांग्रेस का दामन थाम रहे है।

अखिलेश यादव ने दौरा करके अपने इरादे स्पष्ट किए

इसे एक प्रकार से दबाव की सियासत के तौर पर भी देखा जा रहा है क्योंकि इसी साल के अंत में होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में जहां पर कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला है। उन राज्यों में समाजवादी पार्टी अपनी मौजूदगी दर्ज करा कर कांग्रेस के सामने मुसीबतें बढ़ा रही है। खास तौर से मध्य प्रदेश में ऐसा देखा गया है कि अखिलेश यादव ने दौरा करके वहां पर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपने प्रत्याशीयों की घोषणा भी कर चुके हैं।

टिकट देने का आश्वासन भी दिया

वही इन राज्यों के विधानसभा चुनाव के पहले ऐसे देखा गया है कि कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई है साथ ही टिकट देने का आश्वासन भी दिया गया है। वही कांग्रेस भी अब इसी रणनीति पर उत्तर प्रदेश में काम कर रही है लेकिन उसकी रणनीति लोकसभा चुनाव को लेकर है। जहां कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी छोड़कर आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दे रही है इन हालातो में साफ तौर से कहा जा सकता है कि दोनों ओर से दबाव की सियासत जारी है।

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को कांग्रेस ज्वाइन कराई। जिसमें दिनेश सिंह यादव के साथ प्रमुख रूप से युवा नेता एवं समाजवादी पार्टी के बाबा साहब वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव इंजी0 शैलेन्द्र धु्रव, बी0पी0 सिंह, अनुराग चौधरी, सर्वेश कुमार यादव, अमित यादव, आनन्द सिंह, आशा यादव, परमानंद मिश्रा, आफताब अहमद सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Also Read:

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT