India News (इंडिया न्यूज), Farrukhabad Accident: फर्रुखाबाद थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम हब्बापुर निवासी 19 वर्षीय विकास कुमार सुबह करीब 7 बजे झाड़ू लगा रहा था। तभी पास में विद्युत पोल के सपोर्ट के लिए लगे स्टे में उसका हाथ छू गया, जिसमें करंट आ रहा था। करंट लगने से युवक की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
Farrukhabad Accident
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व प्रधान बृजेश कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस में सोमवार दोपहर 2:40 मिनट पर बताया कि रविवार से विद्युत विभाग की तरफ से गांव में बंच केवल डाली जा रही है। बंच केबल का एक तार विद्युत पोल में छू रहा है, जिसके कारण उसमें करंट आ रहा है। सुबह झाड़ू लगाते समय विकास को करंट लग गया।
इसके बाद परिजन विकास को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मां समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।