इंडिया न्यूज, नोयडा
Four People Gang-Raped The Old Lady : जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हथियारों के बल पर एक वृद्धा (55) से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। सूचना मिलने पर तुरंत परिजनों और पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के निजी गुप्त अंगों में गंभीर चोट और खून न रुकने के कारण आॅपरेशन किया गया। जानकारी के अनुसार सुबह 9.30 बजे महिला रोज की तरह पशुओं के लिए चारा लेने नोएडा एयरपोर्ट की जमीन पर गई थी। पति का आरोप है कि गांव का महेंद्र भी चारा लेने के लिए गया हुआ था। मौके पर वह अपने तीन साथियों के साथ बैठा था। जैसे ही उसकी पत्नी रजवाहे के किनारे पहुंची तो आरोपी हथियारों के बल पर खींचकर जंगल में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर महेंद्र (28) और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पांच संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
मामले पर सोमवार को बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी विरोध जताया। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना बहुत दुखद और शर्मनाक है। बसपा की मांग है कि यूपी की भाजपा सरकार पीड़ित परिवार को न्याय व आरोपियों के खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई करे।
(Four People Gang-Raped The Old Lady)
Four People Gang-Raped The Old Lady
Also Read : Varun Gandhi को मिला शिवसेना का साथ