Hindi News / Uttar Pradesh / Instead Of Studying Ai Asis Excavation Owaisis Big Taunt On Badaun Jama Masjid Controversy Said This

'AI की पढ़ाई के बजाए ASI की खुदाई…', बदायूं जामा मस्जिद विवाद पर ओवैसी का बड़ा तंज, कही ये बात

India News (इंडिया न्यूज),Asaduddin Oawais On Badaun Jama Masjid: यूपी के बदायूं की जामा मस्जिद को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। संभल की जामा मस्जिद के बाद अब बदायूं की इस ऐतिहासिक मस्जिद को महादेव मंदिर कहा जा रहा है। बदायूं की जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में शनिवार को फास्ट […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Asaduddin Oawais On Badaun Jama Masjid: यूपी के बदायूं की जामा मस्जिद को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। संभल की जामा मस्जिद के बाद अब बदायूं की इस ऐतिहासिक मस्जिद को महादेव मंदिर कहा जा रहा है। बदायूं की जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में शनिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई जहां इंजामिया कमेटी ने बहस की। इंजामिया कमेटी ने अपना पक्ष रखा। इस मामले में अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। इस मामले पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है।

‘पैसे और जाति के …’, उपचुनाव की हार नहीं पचा पा रहे प्रशांत किशोर, फिर CM नीतीश पर बोला बड़ा हमला

असदुद्दीन औवेसी ने ट्वीट कर साधा निशाना

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के बदायूं में बदायूं की जामा मस्जिद को भी निशाना बनाया गया है। यह मामला 2022 में अदालत में दायर किया गया है और इसकी अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। एएसआई (जो भारत सरकार के अधीन काम करता है) और यूपी सरकार भी इस मामले में पक्षकार हैं। दोनों सरकारों को 1991 के एक्ट के हिसाब से अपनी बात रखनी होगी। हिंदुत्ववादी संगठन किसी भी हद तक जा सकते हैं, उन्हें रोकना भारत की शांति और एकता के लिए बहुत जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों को एआई की पढ़ाई के बजाय एएसआई की खुदाई में व्यस्त रखा जा रहा है।

घर में बेहद खूबसूरत थी भाभी, देवर ने चलाया दिमाग, होटल में करने लगा इस चीज की बुकिंग, फिर कमरे में एंट्री लेते ही…

बदायूं में भी नीलकंठ महादेव मंदिर और जामा मस्जिद को लेकर याचिका लंबित है। आज मुस्लिम पक्ष की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 3 दिसंबर तय की है।

क्या है जामा मस्जिद का विवाद

इस पर वादी के वकील मुकेश पटेल का कहना है कि हम सभी सबूतों के साथ कोर्ट गए हैं और हमारे पास हर सवाल का जवाब है। हमें हमारा हक मिलेगा। सरकार की तरफ से पुरातत्व विभाग पहले ही कोर्ट जा चुका है। वादी के वकील मुकेश पटेल का कहना है कि इंतेज़ामिया कमेटी की तरफ से आज बहस हुई है। अगली तारीख 3 दिसंबर दी गई है, जिसमें वादी पक्ष की तरफ से बहस होने की संभावना है।

धर्मांतरण रोकने के लिए बिल लाएगी भजनलाल सरकार, कैबिनेट मीटिंग में और क्या-क्या फैसले?

Tags:

AIMIMAsaduddin OwaisiBadaun Jama MasjidBadaun Jama Masjid ControversyBadaun Jama Masjid NewsUP Newsबदायूं जामा मस्जिद विवाद पर ओवैसी
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue