India News (इंडिया न्यूज),Akhilesh Yadav: इस समय देशभर में राणा सांगा पर हुए विवाद का गहरा असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के घर के बाहर जबरदस्त तोड़फोड़ हुई। इतना ही नहीं इस दौरान पत्थराव भी हुआ। वहीं स्थति काफी नाजुक बन गई थी। वहीँ अब सपा इस घटना का आरोप करणी सेना पर लगा रही है। वहीँ अब इस मांमले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव तिलमिला उठे और बड़ा बयान दे दिया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने राजपूत समाज को लेकर भी बड़ी बात कह दी।
जब सदन के बाहर मिले 3 धुर विरोधी नेता, फिर हुआ कुछ ऐसा, ठहाके मारकर हंसने लगे सब
Akhilesh Yadav
इस दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी अन्य समाज का अपमान करना नहीं है। वहीँ सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज की स्थापना में विश्वास करती है। हम कमजोर से कमजोर हर एक व्यक्ति को भी सम्मान दिलाना चाहते है। हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं हो सकता। इसके आगे उन्होंने लिखा कि, समाजवादी पार्टी मेवाड़ के राजा राणा सांगा की वीरता और राष्ट्रभक्ति पर कोई सवाल नहीं कर रही। भाजपा ने इतिहास के कुछ विषयों को हमेशा राजनीतिक लाभ उठाने के लिए और देश को धार्मिक-जातिगत आधार पर विभाजित करने के लिए इस्तेमाल किया है।
‘मरने वाले हैं पुतिन’, जेलेंस्की ने खोल दिया रूस का सबसे बड़ा राज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजपूत समाज को लेकर भी बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “हमारे सांसद ने सिर्फ एक पक्षीय लिखे गए इतिहास और एक पक्षीय की गई व्याख्या का उदाहरण देने की कोशिश की है। हमारा कोई भी प्रयास राजपूत समाज या किसी दुसरे समाज का अपमान करना नहीं है। आज के समय में बीते कल की घटनाओं की व्याख्या नहीं की जा सकती। राज काज के निर्णय अपने समय की परिस्थियों की माँग के हिसाब से लिए जाते थे। इसके अलावा बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार को अपनी भेदकारी आदत को सुधार कर जनता के रोज़ी-रोज़गार, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर कुछ ध्यान देना चाहिए। भाजपा दरारवादी पार्टी है।
हारे का सहारा खाटू श्याम के दर्शन कितनी बार करना होता है जरूरी? क्या इसका भी होता है कोई नियम