लखनऊ हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, इस वजह से पत्नी ने भी छोड़ दिया था आरोपी अरशद का साथ
India News (इंडिया न्यूज़),lucknow murder case: लखनऊ पुलिस ने 4 बहनों और मां की हत्या करने वाले अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद 8 साल पहले आगरा में रहने आया था। इससे पहले वो दिल्ली में रहता था। आगरा में उसके मोहल्ले के लोग उसे दिल्ली वाला के नाम से जानते थे। पड़ोसियों ने […]
India News (इंडिया न्यूज़),lucknow murder case: लखनऊ पुलिस ने 4 बहनों और मां की हत्या करने वाले अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। अरशद 8 साल पहले आगरा में रहने आया था। इससे पहले वो दिल्ली में रहता था। आगरा में उसके मोहल्ले के लोग उसे दिल्ली वाला के नाम से जानते थे। पड़ोसियों ने बताया कि वो लगभग हर दिन लोगों से लड़ता-झगड़ता रहता था। उसके घर में भी विवाद होता रहता था। यही वजह थी कि शादी के 6 महीने बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
पत्नी ने भी छोड़ दिया था आरोपी अरशद का साथ
लखनऊ के नाका इलाके के होटल शरणजीत में 4 लड़कियों और एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप आगरा के टेढ़ी बगिया के रहने वाले अरशद पर लगा है। मृतक अरशद की बहनें और मां हैं। पांचों की हत्या धारदार ब्लेड से की गई है। पुलिस ने इसे पारिवारिक विवाद माना है। अरशद करीब 8 साल से आगरा में रह रहा था। उसकी बहनें और माता-पिता उसके साथ रहते थे। अरशद यहां फेरी लगाने का काम करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो आठ दिन पहले अपने परिवार के साथ आगरा घूमने की बात कहकर निकला था। वो काफी झगड़ालू किस्म का इंसान है। मोहल्ले में उसका सभी से विवाद होता रहता था।
अरशद के घर पर ताला लगा है। सुबह से ही पुलिस और मोहल्ले के लोगों की भीड़ उसके घर के सामने खड़ी है। सभी उसे कोस रहे हैं। उसके मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि उसका व्यवहार बहुत खराब था। उसका आसपास के लोगों से विवाद होता रहता था। वह किसी से ठीक से बात नहीं करता था। उसके घर में भी अक्सर झगड़े होते रहते थे। करीब 6 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। झगड़े के कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
अरशद के मोहल्ले में रहने वाले बाबू भाई ने बताया कि वह करीब 8 दिन पहले अपने परिवार के साथ यहां से निकला था। उसने आसपास के लोगों से कहा था कि वह अजमेर शरीफ जा रहा है, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि उसने अपनी बहनों और मां की हत्या कर दी है। इसलिए ऐसा हो सकता है। वह बहुत झगड़ालू और गाली-गलौज करने वाला व्यक्ति है। उसके घर में आए दिन विवाद होता रहता था। वह मोहल्ले में ज्यादा लोगों से मिलता-जुलता नहीं था। उसका कई लोगों से झगड़ा हुआ था।