India News (इंडिया न्यूज)Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ 2025 के अवसर पर मंगलवार को भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी थे। स्नान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे समय उनके आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे।
पिछले कुछ समय से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहीं नूपुर शर्मा ने संगम में डुबकी लगाकर आस्था प्रकट की। स्नान के दौरान उन्होंने ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाया। उनकी मौजूदगी से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की।
#WATCH | Prayagraj, UP: Former BJP leader Nupur Sharma says "Har Har Mahadev" after she takes a holy dip at Triveni Sangam during the ongoing Maha Kumbh Mela. https://t.co/9Ji4GVbQcO pic.twitter.com/51enjJk1nB
— ANI (@ANI) February 25, 2025
नूपुर शर्मा पिछले कुछ सालों से किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थीं। साल 2022 में पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद वे विवादों में आ गईं। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया। इस घटना के बाद से ही उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के हाथों में है।