Hindi News /
Uttar Pradesh /
Maha Kumbh 2025 Terrible Accident Several Devotees Returning From Maha Kumbh Killed 6 Injured Know The Full Details
भीषण हादसा! महाकुंभ से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल; जानें पूरा मामला
India News (इंडिया न्यूज़),Maha kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बभनी थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास एक बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के […]
India News (इंडिया न्यूज़),Maha kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बभनी थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास एक बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना में बचे लोगों ने बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर के सारंगढ़ के रहने वाले हैं और प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे।इसी दौरान उनकी बोलेरो सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई।
यह है पूरा मामला
बताया जाता है कि बोलेरो वाहन छत्तीसगढ़ की सीमा पर विपरीत दिशा से आ रहा था। जिसके चलते उसकी ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो चकनाचूर हो गई और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बभनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में लक्ष्मीबाई पत्नी रामकुमार उम्र 30 वर्ष, अनिल प्रधान कैस पाली उम्र 37 वर्ष, रुक्मणी यादव पत्नी ठाकुर यादव उम्र 56 वर्ष और ठाकुर राम यादव उम्र 58 वर्ष की मौत हो गई। जबकि राजकुमार यादव, दीपा देवी चक्रधर, यादव अभिषेक यादव, अहान यादव, योगी लाल, सुरेन्द्र देवी, हर्षित यादव घायल हो गए।
एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।