Hindi News / Uttar Pradesh / Mahakumbh 2025 Isha Ambani Took A Dip Of Faith In Triveni Sangam Husband Anand Piramal Was Also Present

ईशा अंबानी ने लगाई त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी, पति आंनद पीरामल भी रहे मौजूद

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर्व महाकुंभ का अंतिम दिन है। उससे पहले प्रयागराज महाकुम्भ में देश के प्रतिष्ठित  उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उनके साथ पति आंनद पीरामल ने भी मौजूद रहे। ईशा अंबानी और आंनद पीरामल को स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती ने […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर्व महाकुंभ का अंतिम दिन है। उससे पहले प्रयागराज महाकुम्भ में देश के प्रतिष्ठित  उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने संगम में पवित्र स्नान किया। इस दौरान उनके साथ पति आंनद पीरामल ने भी मौजूद रहे।

ईशा अंबानी और आंनद पीरामल को स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती ने संगम स्नान कराया। संगम स्नान के बाद दोनों ने पूजा-पाठ भी किया। बताया जा रहा परमार्थ निकेतन जाकर ईशा अंबानी हवन-पूजन करेंगी। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद ईशा वह अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी।

घर में बेहद खूबसूरत थी भाभी, देवर ने चलाया दिमाग, होटल में करने लगा इस चीज की बुकिंग, फिर कमरे में एंट्री लेते ही…

Karnal Train Accident : नीलोखेड़ी में बड़ा हादसा होते-होते टला, पैसेंजर ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतरा

ईशा अंबानी के बारे में जानें

ईशा अंबानी एक मशहूर बिजनेस वुमन हैं। वह भारत के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी हैं। 2008 में 16 साल की उम्र में सबसे कम उम्र की अरबपति बनने से लेकर भारत में एक शानदार शादी करने तक, ईशा अंबानी अक्सर खबरों में बनी रहती हैं।

महाशिवरात्रि पर तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आने की उम्मीद

बता दें, महाशिवरात्रि पर अंतिम अमृत स्नान के चलते कल बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है। वैसे तो श्रद्धालुओं का लगातार महाकुंभ पहुंचना जारी है मगर कल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु संगम स्नान कर महाकुंभ को विदा करेंगे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर संगम में तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा सकते हैं। वहीं महाशिवरात्रि पर्व के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। पूरे कुंभ मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में तेज हंगामा,  AAP के 21 विधायक 3 दिन के लिए सस्पेंड

 

Tags:

mahakumbh 2025
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue