Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख Mohan Bhagwat ने आज (रविवार) उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से हिंदू राष्ट्र के नारा को दोहराया है। उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है। इसे बस आपको पहचानने की जरुरत है। वहीं मोहन भागवत ने देश के युवाओं की तारीफ भी की है।
- हमारे देश के युवा चमत्कार कर रहे
- पूरी दुनिया में योग किया जा रहा
हिंदू राष्ट्र बनाना क्या है?
Mohan Bhagwat ने कहा कि हमारे देश के युवा चमत्कार कर रहे हैं। इन्हें केवल अवसर की जरुरत है। पूरी दुनिया भारत की उन्नति का इंतजार कर रही है। देश की उन्नति तभी होगी जब, अपने बल पर कुछ कर के दिखाऐंगे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में योग किया जा रहा है। इससे पहले इसे जादू टोना कहा जाता है। अब देश योग दिवस मनाया जाता है। यह भारत की उन्नति का प्रतिक है। हिंदू राष्ट्र के मुद्दे को लेकर कहा कि “हिंदू राष्ट्र बनाना क्या है? वह तो बना हुआ है। आपको बस इसे पहचानना है।”
छुआ-छूत नहीं चलेगा
आरएसएस चीफ ने कहा कि “संविधान सभा में डॉ अंबेडकर ने कहा था कि स्वतंत्रता और समानता एक साथ नहीं आती है। इन दोनों को एक साथ आने के लिए भाईचारा चाहिए। भारत सर्वोपरि है। हम सब भाई हैं। छुआ-छूत नहीं चलेगा।”
Also Read:
- AAP: मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हुएं अरविंद केजरीवाल, जानें क्या कहा
- 26/11Mumbai Attack: मुंबई हमले के 15 साल पूरे होने पर इजरायली दूत ने की टिपण्णी, बोले- बिल्कुल हमास की…
- PM Modi Security Lapse Case: पीएम की सुरक्षा में चूक पर इन अधिकारियों पर गिरी गाज, SP समेत कई निलंबित