होम / Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : March 29, 2024, 1:20 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी के सभी मुकदमों की सुनवाई यूपी के अलावा दूसरे राज्यों की अदालतों में कराने के साथ ही उसकी जेल भी बदलने की मांग की गई थी। मुख्तार के वकील की और से हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया था कि, बांदा जेल में लंच के दौरान उन्हें दो बार जहर दिया गया। शासन प्रशासन उनकी हत्या कराना चाहता है। पूर्व एमएलसी विजय सिंह को बचाने के लिए उनके खिलाफ गवाही देने से रोका जा रहा है।

मुख्तार ने जहर देने का लगाया था आरोप

बता दें कि, बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्तार के वकील सौभाग्य मिश्रा का आरोप है कि जेल में उनके खिलाफ संविधान से हटकर कार्रवाई की जा रही है। उनके बेटे उमर और परिवार के अन्य सदस्यों को उनसे मिलने या बात करने की भी अनुमति नहीं दी गई थी। 40 दिन पहले भी उसे खाने में जहर दिया गया था। दस दिन पहले भी दोपहर के भोजन में जहर दे दिया गया था। उनका आरोप है कि शासन प्रशासन जेल अधिनियम के विपरीत काम कर रहा है। दरअसल, पूर्व विधायक विजय सिंह को बचाने के लिए एमपी एमएलए कोर्ट गाजीपुर में उनकी गवाही रोकी जा रही है, इसलिए उनकी पेशी नहीं हो पा रही है।

मुख्तार पर इन जगहों पर चल रहे मामला

वहीं, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें मुख्तार की जान को खतरा बताया गया था। उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रतिदिन रिपोर्ट देने की मांग की गयी। बांदा जेल में जहर देकर हत्या की दो कोशिशों के जिम्मेदारों ने अब तक कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल नहीं की है। मुख्तार पर दिल्ली, बाराबंकी, वाराणसी, गाज़ीपुर जैसी कई जगहों पर मामले चल रहे हैं।

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया-Indianews
तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता ने रावण से की पीएम मोदी की तुलना, लोगों ने इसको लेकर दी अपनी राय
भारतीय वायुसेना और नौसेना में शामिल हुई रैम्पेज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने की क्षमता
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस घोषणापत्र पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज, कहा-राहुल गांधी ने शादी नहीं की तो…’ Indianews
Banana Smoothie: गर्मियों में केले की टेस्टी स्मूदी का करें सेवन, दिनभर पेट में बनी रहेगी ठंडक -Indianews
ADVERTISEMENT